Maharashtra loksabha election 2024 live: महाराष्ट्र की 5 संसदीय सीटों पर पहले चरण में मतदान शुरू हो गया है, जिसमें 95 लाख पंजीकृत मतदाता 97 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। उत्तर प्रदेश 80 के बाद महाराष्ट्र में लोकसभा की सबसे ज्यादा 48 सीटे हैं। यहां दो प्रमुख राज्य गठबंधन महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। पहले चरण में महाराष्ट्र की चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, रामटेक और नागपुर लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इन सीटों पर 48.28 लाख पुरुष, 47.26 लाख महिलाएं और 347 ट्रांसजेंडर मतदाता वोटर हैं।
महाराष्ट्र के नागपुर लोकसभा सीट पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने वोट डाला और कहा कि मतदान अपना कर्तव्य है। मतदान हमारा अधिकार है। 100 प्रतिशत मतदान होना चाहिए। इसलिए पहला काम मैंने आज मतदान का किया है।
#WATCH नागपुर, महाराष्ट्र: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, "मतदान अपना कर्तव्य है, मतदान हमारा अधिकार है। 100 प्रतिशत मतदान होना चाहिए इसलिए पहला काम मैंने आज मतदान का किया है।" https://t.co/zGqwb2z605 pic.twitter.com/e4PqbvxLLq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 19, 2024
नितिन गडकरी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आज लोकतंत्र के महापर्व ‘लोकसभा चुनाव 2024’ के प्रथम चरण के लिए मतदान हो रहा है। विकसित नागपुर के लिए मैं नागपुर की जनता से 100% मतदान करने का आग्रह करता हूं। देश के लिए आपका वोट महत्वपूर्ण है! केंद्रीय मंत्री और नागपुर से बीजेपी उम्मीदवार नितिन गडकरी का कहना है, “हम देश के सबसे बड़े त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मना रहे हैं। नागपुर में, मैं विशेष रूप से मतदाताओं से अपील करूंगा कि यहां तापमान अधिक है इसलिए उन्हें जल्दी आना चाहिए और मतदान करें। पिछली बार 54 प्रतिशत मतदान हुआ था, इस बार हमारा संकल्प मतदान प्रतिशत को 75 प्रतिशत तक ले जाने का है। मैं निश्चित रूप से यह चुनाव बहुत बड़े अंतर से जीतूंगा। महा विकास अघाड़ी ने उनके खिलाफ विकास ठाकरे को मैदान में उतारा है।
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र 🇮🇳 में आज लोकतंत्र के महापर्व ‘लोकसभा चुनाव 2024’ के प्रथम चरण के लिए मतदान 🗳️ हो रहा है। विकसित नागपुर के लिए मैं नागपुर की जनता से 100% मतदान करने का आग्रह करता हूं।🙏🏻 देश के लिए आपका वोट महत्वपूर्ण है!
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) April 19, 2024
जगातील सर्वांत मोठ्या लोकशाहीचा 🇮🇳 भव्य उत्सव…
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कोराडी ग्राम पंचायत कार्यालय मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
#WATCH | Nagpur: Maharashtra BJP president Chandrashekhar Bawankule casts his vote for the first phase of #LokSabhaElections2024 at Koradi Gram panchayat office polling booth. pic.twitter.com/TU7gWbr6GJ
— ANI (@ANI) April 19, 2024
एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने चुनाव के पहले चरण के लिए महाराष्ट्र के गोंदिया में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
NCP leader Praful Patel cast his vote for the first phase of #LokSabhaElections2024, at a polling booth in Gondia, Maharashtra. pic.twitter.com/bSCKvcO6OY
— ANI (@ANI) April 19, 2024
एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि देश का मूड विकास के लिए है। देश का मूड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के लिए है। पिछले दस वर्षों में उन्होंने जो भी योजनाएं बनाने का वादा किया था, उन्हें पूरा किया है। देश एक जीवंत राष्ट्र बन गया है। समस्याएं हमेशा रहेंगी। आप यह नहीं कह सकते कि सभी समस्याओं का समाधान हो गया है, लेकिन दिशा समस्याओं को हल करने की है और उन्हें दूर करने की है।
#WATCH | Gondia, Maharashtra: NCP leader Praful Patel says, "The mood of the nation is for development. The mood of the nation is for Prime Minister Narendra Modi's leadership. All the schemes that he has promised in the last ten years, he has delivered. The country has become a… https://t.co/IyMmRkusqq pic.twitter.com/Nx9C55xpFl
— ANI (@ANI) April 19, 2024
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस और उनकी पत्नी अमृता फड़नवीस ने नागपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा, “लोकतंत्र का त्योहार शुरू हो गया है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे वोट करें और लोकतंत्र को मजबूत करें और लोकतंत्र के इस त्योहार में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं।
#WATCH | Nagpur: After casting his vote, Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis says, "Festival of democracy has started. I appeal to all the people to vote and strengthen democracy and register their participation in this festival of democracy."#LokSabhaElections2024 https://t.co/vUK4COr97V pic.twitter.com/wvQxhGsy1l
— ANI (@ANI) April 19, 2024