श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

ओडिशा में एनडीए गठबंधन के लिए खुशखबरी, रूझानों में आगे…

ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी जारी किए जा रहे हैं। इस राज्य में भाजपा लगातार बढ़त बनाई हुई है। अभी तक के आए रुझानों को देखते हुए भाजपा ओडिशा में बढ़त बनाई हुई है। अगर आए हुए रुझान नतीजों...
bjp odisa | bjp | odisa | lok sabha election 2024 | lok sabha election 2024 result | shreshth bharat

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी जारी किए जा रहे हैं। इस राज्य में भाजपा लगातार बढ़त बनाई हुई है। अभी तक के आए रुझानों को देखते हुए भाजपा ओडिशा में बढ़त बनाई हुई है। अगर आए हुए रुझान नतीजों में बदल जाते हैं तो ओडिशा से नवीन पटनायक की सरकाक की विदाई लगभग तय है।
बता दें, अभी तक के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिला है। उसके खाते में 78 सीटें गई हैं। वहीं, बीजद भी 54 सीटों पर है, जबकि कांग्रेस को 11 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं अन्य को तीन सीटें मिली हैं।

आपको बता दें, 2024 के ओडिशा विधानसभा चुनावों में बीजद की तरफ से नवीन पटनायक एक बार फिर मैदान में थे, जबिक भाजपा बिना किसी चेहरे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के भरोसे चुनाव लड़ रही थी। ओडिशा विधानसभा की 147 सीट हैं, जबकि लोकसभा की 21 सीटें हैं।

अभी तक के रुझानों के मुताबिक, ओडिशा में भाजपा को लोकसभा और विधानसभा दोनों में ही बड़ा फायदा होता दिख रहा है। लोकसभा चुनाव में इंडिया टूडे एक्सिस एग्जिट पोल का अनुमान है कि भाजपा को विधानसभा चुनाव में 62-80 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजद को भी 62-80 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। वहीं, कांग्रेस के खाते में पांच से आठ सीटें जाने की संभावना जताई गई थी। बता दें कि ओडिशा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 74 सीटों का है।

2019 के विधानसभा चुनावों में बीजद को 112 सीटें मिली थीं। जबकि भाजपा को 23 सीटें, कांग्रेस को नौ, सीपीआई एम को एक और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। इस चुनाव में बीजद को करीब 45 फीसदी वोट मिले थे, जबकि भाजपा को करीब 33 फीसदी वोट मिले थे। कांग्रेस के खाते में 16 फीसदी वोट और अन्य को 6 फीसदी वोट मिले थे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी