Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘मैं और अभिषेक बहुत बहस करते हैं’, तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय का वीडियो वायरल

विश्व की सबसे खूबसूरत और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, लंबे समय से यह अफवाहें आ रही हैं कि ऐश और अभिषेक बच्चन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा...
Aishwarya Rai Bachchan| SHRESHTH BHARAT

Aishwarya Rai Bachchan: विश्व की सबसे खूबसूरत और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, लंबे समय से यह अफवाहें आ रही हैं कि ऐश और अभिषेक बच्चन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों जल्द ही तलाक ले सकते हैं। इन अफवाहों ने तब जोर पकड़ा, जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दोनों अलग-अलग पहुंचे। ये हवा तब और तेज हो गई, जब अभिषेक बच्चन ने एक ‘ग्रे तलाक’ को लेकर किए गए एक पोस्ट लाइक किया। हालांकि, दोनों ने अलग होने के अफवाहों पर अभी तक कुछ नहीं कहा है।

ऐश्वर्या राय किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली ऐश्वर्या राय किसी परी से कम नहीं लगती। बच्चन परिवार से खटपट और अभिषेक बच्चन से तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि उनकी अभिषेक के साथ बहुत बहस होती है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज Elvish Yadav से ED करेगी पूछताछ, जानें पूरा मामला

Aishwarya Rai ने कही ये बात

कहते है इंटरनेट पर कोई भी चीज तेजी से वायरल होती है। ऐसा ही कुछ बच्चन परिवार के साथ देखने को मिल रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बताते नजर आ रही हैं कि उनके और अभिषेक के बीच काफी बहस होता है।

वीडियो में ऐश्वर्या कहती हैं, ‘हम दोनों बहुत मजबूत, विचारशील व्यक्तित्व वाले हैं और हम अभी भी बहस करने और चर्चा करने के बीच अंतर सीख रहे हैं। हमें उदारतापूर्वक बहुत मजबूत जीन दिए गए हैं, इसलिए हमारे पास स्वाभाविक रूप से मजबूत व्यक्तित्व हैं। बहस करने और चर्चा करने के बीच एक बेहद महीन लाइन होती है और हम अभी भी खोज रहे हैं कि वह लाइन क्या है। इसलिए, हम बहुत चर्चा करते है। इसे विनम्रतापूर्वक कहें, शायद बहस कहें।’

आपको बता दें कि साल 2007 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन शादी के बंधन में बंधे थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर