Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दुनियाभर में WhatsApp डाउन तो यूजर्स परेशान, अब सामने आई ये बड़ी वजह

k-kavitha-2024-03-28T210346.989

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में पिछले कुछ महीने में कई बार आउटेज की समस्या सामने आ रही है। बुधवार रात (3 अप्रैल) को भी अचानक से वॉट्सएप बंद हो गया। इसकी वजह से कई यूजर्स को दिक्कता का सामना करना पड़ा। रात 11:46 बजे के करीब यूजर्स को मैसेज भेजने और रिसीव करने में दिक्कत हो रही थी। हालांकि, आधे घंटे के बाद ही डाउन हुई वॉट्सएप की सेवाओं को फिर से बहाल कर दिया गया था। कहा जा रहा हैकि सर्वर डाउन होने के कारण वॉट्सएप में अचानक यह दिक्कत आई थी। जबकि इससे पहले भी वॉट्सएप डाउन हुआ था।

इस दौरान वॉट्सएप कंपनी का कहना है कि वह सभी चीजों को ठीक करने की कोशिश कर रहा। एक पोस्ट में कंपनी ने कहा कि ‘हमें पता चला है कि कुछ लोगों को इस वक्त WhatsApp इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन हम जल्द से जल्द सब कुछ ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि सभी लोग बिना किसी परेशानी के चैट कर सकें।’

बता दें कि, साल 2024 में मेटा की तीनों ऐप्स WhatsApp, Instagram और Facebook दूसरी बार बंद हुई हैं। क्योंकि पिछले ही महीने तीनों ऐप्स में अचानक से परेशानी आई थी। इतना ही नहीं बल्कि दो से तीन घंटों तक लोग अपने सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाए थे। जबकि इससे पहले भी  साल 2022 में वॉट्सएप की सर्विस बंद हुई थी।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग