श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के कलेक्टरों को लगाई फटकार, जानिए पूरा मामला

SUPREME COURT | TAMILNADU | COLLECTOR | SHRESHTH BHARAT

पिछले कुछ दिनों से लगातार ईडी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में ईडी ने पिछले हफ्ते रेत खनन के मामले में तमिलनाडु के चार जिलों के कलेक्टरों को पूछताछ के लिए तलब किया था। ईडी की तरफ से समन जारी होने के बाद ये चारों उपस्थित नहीं हुए। बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया।

इस मामले की सुनवाई एम. त्रिवेदी की पीठ ने की। तमिलनाडु की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अमित आनंद ने कोर्ट में दलीले पेश की। सुनवाई के दौरान कपिल ने कहा कि क्या ईडी किसी को भी किसी भी तरह से तलब कर सकती है। इसके बाद कपिल सिब्बल के सवाल का जवाब देते हुए कोर्ट ने कहा कि ईडी किसी को भी पूछताछ के लिए तलब कर सकती है।

वेल्लोर, अरियालुर, कर्नूर और तिरुचि के कलेक्टर की तरफ से सीनियर एडवोकेट ने दलीलें पेश की थी. उन्होंने कहा चारों कलेक्टर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। इसकी वजह से कलेक्टर ईडी के सामने पेश नहीं हो पाए।

वकील ने कोर्ट से कहा कि जानकारी जुटाने के लिए उन्हें वक्त चाहिए। बाद में कलेक्टरों के वकील ने कोर्ट को बताया कि ईडी ने जिनकी जानकारी मांगी है वे जिले के दूरे विभाग के है इसकी वजह से उनकी जानकारी इकट्ठा करने में समय लगेगा।

लेकिन, कोर्ट ने उनकी इस दलील को खारिज करल दिया। मामले की सुनवाई कर रही बेला एम. त्रिवेदी की पीठ ने चारों कलेक्टर से कहा कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए 27 फरवरी के आदेश का असम्मान को दर्शाता है। बाद में कोर्ट ने कहा कि चारों कलेक्टर को सूचना के साथ ईडी के सामने पेश होने का आदेश दिया है।      

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना