Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘सनातन विरोधी नारे नहीं लग सकता’, गौरव वल्लभ ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी

GAURAV VALLABH | CONGRESS | SHRESHTH BHARAT

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गौरव वल्लभ ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने का कारण भी बताया। गौरव वल्लभ अपने पत्र में लिखा वह कतई सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकते हैं। इसलिए वह कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज गए पत्र में लिखा, मैं भावुक हूं, मन व्यथित है। काफी कुछ कहना चाहता हूं, लिखना चाहता हूं, बताना चाहता हूं। लेकिन, मेरे संस्कार ऐसा कुछ भी कहने से मना करते हैं, जिससे दूसरों को कष्ट पहुंचे। फिर भी मैं आज अपनी बातों को आपके सामने रख रहा हूं। क्योंकि मुझे लगता है कि सच को छुपाना भी अपराध है और मैं अपराध का भागी नहीं बनना चाहता।

गौरव वल्लभ राजस्थान के उदयपुर और झारखंड के जमशेदपुर से विधान सभा का चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, दोनों जगहों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राजनीति में आने से पहले गौरव वल्लभ चार्टर्ड अकाउंटेंट और इकोनामिक्स के प्रोफेसर रह चुके हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता लगातार कांग्रेस को‌‌ अलविदा कह रहे हैं। साल 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग