Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शिवलिंग के ऊपर कब और क्यों बांधी जाती है पानी से भरी मटकी?

Vaishakh month 2024: क्या आपको पता है कि शिवलिंग के ऊपर पानी की मटकी कब और क्यों बांधी जाती है। आइए जानते हैं...
Vaishakh month 2024

Vaishakh Month 2024: आपने मंदिरों में देखा होगा कि कुछ मौकों पर शिवलिंग के ऊपर पानी की मटकी बांधी रहती है, जिससे रूई के जरिए जल शिवलिंग पर गिरता रहता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह मटकी शिवलिंग के ऊपर क्यों और कब बांधी जाती है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं…

साल का दूसरा महीना होता है वैशाख

दरअसल, हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का दूसरा महीना वैशाख होता है। इसी महीने में शिवलिंग के ऊपर पानी की मटकी बांधी जाती है। इस साल वैशाख महीना 24 अप्रैल से लगा है। शिवलिंग के ऊपर पानी की मटकी बांधना यह संकेत देता है कि गर्मी बढ़ गई है। इसलिए हमें ज्यादा पानी पीना चाहिए। इससे हम बीमारियों से बचे रहेंगे।

https://twitter.com/RathoreMs77/status/1782197225327898683

शिवलिंग के ऊपर पानी से भरी मटकी को क्या कहते हैं?

शिवलिंग के ऊपर पानी से भरी मटकी को गलंतिका कहते हैं। इसमें एक छोटा सा छेद बनाया जाता है और फिर उसमें रुई लगा दी जाती है। इस रुई से एक-एक बूंद पानी शिवलिंग पर गिरता रहता है। गलंतिका का मतलब जल पिलाने का बर्तन है। यह धातु या मिट्टी का बना हो सकता है।

शिवलिंग के ऊपर पानी से भरी मटकी क्यों बांधते हैं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन से उत्पन 14 रत्नों में से जब विष निकला तो पूरी सृष्टि में हाहाकार मच गया। तब भगवान शिव ने सृष्टि को बचाने के लिए विष का रसपान कर लिया। इससे उनके शरीर का तापमान बढ़ने लगा। इसे शांत करने के लिए उन्हें देवताओं ने शीतल जल से स्नान करवाया। तभी से यह मान्यता है कि बैशाख मास में जब गर्मी बढ़ती है तो भगवान शिव के ऊपर विष का असर होने लगता है और शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। इस तापमान को नियंत्रित करने के लिए शिवलिंग के ऊपर जल से भरी मटकी बांधी जाती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग