Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

त्रिपुरा-मणिपुर में बंपर वोटिंग, पीछे रह गए यूपी-बिहार और महाराष्ट्र

VOTERS | LOKSABHA ELECTION 2024 | BIHAR | SHRESHTH BHARAT

लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को संपन्न हुआ। इसके तहत 13 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की 88 सीटों पर वोट डाले गए। चुनाव आयोग की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक त्रिपुरा मणिपुर और बंगाल में बंपर वोटिंग प्रतिशत देखने को मिला। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार में वोटिंग प्रतिशत उम्मीद से कम देखने को मिला है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग प्रतिशत देखने को मिला है।

त्रिपुरा मणिपुर में 75 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े। पश्चिम बंगाल में 71.84 फीसदी वोटिंग हुई। यूपी में 53.17 फीसदी , बिहार में 54.17  फीसदी, त्रिपुरा में 77.97 प्रतिशत, राजस्थान में 60.45 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 73.05 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53.71 फीसदी, मध्य प्रदेश में 55.45 , केरल में 65.28, कर्नाटक में 67, जम्मू-कश्मीर में 71.63 प्रतिशत और असम में 70.68 फीसदी मतदान हुआ है।

जिन 88 सीटों पर हो रहा मतदान, कितनी सीटें किसके पास?

दूसरे चरण की जिन 88 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, उनमें से 52 सीटें बीजेपी के पास हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं। वहीं बाकी बची 14 सीटों पर अन्य बाकी पार्टियों का कब्जा है।

VVPAT से सत्यापन की मांग वाली अर्जी खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने वीवीपैट से वोट के सत्यापन वाली अर्जी को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही बैलट पेपर से वोट डालने वाली याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी है। दरअसल वोटरों को वोट के बदले वीवीपैट से निकाली जाने वाली पर्ची सौंपने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई थी। कोर्ट ने चुनाव आयोग की दलीलों को सही ठहराते हुए इन याचिकाओं को खारिज कर दिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग