Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Hathras Stampede: हाथरस पहुंचे राहुल गांधी, घायलों के परिजनों से की बातचीत

Rahul Gandhi Visit Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस में पिछले दिनों हुए हादसे में 100 से अधिक लोगों को जान चली गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल...
Rahul Gandhi Visit Hathras | Hathras accident | shreshth bharat

Rahul Gandhi Visit Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस में पिछले दिनों हुए हादसे में 100 से अधिक लोगों को जान चली गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए। यह अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी है, जब किसी सत्संग कार्यक्रम के दौरान इतने लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यूपी के हाथरस पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अलीगढ़ में हाथरस भगदड़ की पीड़िता के घर पहुंचे (Rahul Gandhi Visit Hathras)।

अलीगढ़ के पिलखना गांव से तस्वीरें, जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हाथरस भगदड़ की घटना के पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।

Read More- हाथरस हादसे में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी पर 1 लाख का इनाम घोषित

Rahul Gandhi Visit Hathras: आयोजन समिति से जुड़े 6 लोग गिरफ्तार

बता दें, हाथरस हादसे में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में टीम ने पूछताछ के बाद आयोजन समिति से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद आईजी शलभ माथुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख का इनाम रखा गया है। ऐसे में जल्द ही उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कराया जाएगा।

Hathras Stampede मामले में भोले बाबा के खिलाफ होगाी कार्रवाई

आईजी शलभ माथुर ने कहा कि अगर इस मामले में जरूरत पड़ती है तो भोले बाबा से भी पूछताछ की जाएगी। बाबा का रोल सामने आया, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अब तक उनके खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही FIR में भी उनका नाम नहीं है, लेकिन भोले बाबा के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। उनके फॉलोअर्स हर शहर में हैं। ऐसे में कई शहरों में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। बाबा ने नौकरी से वीआरएस लिया था। न्यायिक आयोग इसमें प्रशासनिक लापरवाही की जांच करेगा।

Read More- डबल इंजन की भाजपा सरकार ने काशी का किया चतुर्दिक विकास

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड