Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Amritpal Singh को इन शर्तो पर मिली परोल, आज लेगा सांसद पद की शपथ

Amritpal Singh: अमृतपाल ने पंजाब के खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।अमृतपाल सिंह के लिए टेम्पररी रिलीज...
Amritpal Singh | punjab| shreshth bharat

Amritpal Singh: असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन प्रमुख अमृतपाल सिंह आज सांसद के रूप में शपथ लेंगे। अमृतपाल ने पंजाब के खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।अमृतपाल सिंह के लिए टेम्पररी रिलीज ऑर्डर जारी किया गया है।

हाल ही में अमृतपाल की अस्थायी रिहाई की मांग राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 15 के तहत की गई थी। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत नौ सहयोगियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल को चार दिन की पैरोल दी गई है ताकि वह लोकसभा सदस्य की शपथ ले सके। अमृतपाल को सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए 10 शर्तों पर पैरोल दी गई है।

Read More- आतिशी के पत्र का नहीं हुआ असर, आधी रात 5 हजार से अधिक शिक्षकों का ट्रांसफर

ये हैं वो शर्ते

अमृतपाल शपथ ग्रहण करते समय कोई देश विरोधी शब्दों का प्रयोग नहीं करेंगे। किसी धर्म, विशेष समुदाय या देश की अखंडता को प्रभावित करने वाली कोई भी बात नहीं करेंगे। साथ ही, अमृतपाल पैरोल पर पंजाब का दौरा नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, वो केवल अपने परिवार और वकील से ही मिल सकते हैं। अमृतपाल को लोकसभा सचिव की ओर तय की गई जगह पर ही ठहरना होगा। वहीं, अमृतपाल या उसके किसी भी रिश्तेदार को उनका वीडियो बनाने या उनके बयान का वीडियो बनाने और उसे कहीं भी पोस्ट करने पर भी रोक है।

Read More- भव्य-दिव्य महाकुंभ के लिए संगमनगरी का होगा कायाकल्प, जानें क्या है प्लान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग