श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

उज्जैन नगरी हुई शर्मसार, फुटपाथ पर 45 साल की महिला के साथ दिन-दहाड़े रेप

मध्य प्रदेश के उज्जैन में दिन-दहाड़े एक व्यक्ति ने सड़क पर एक महिला के साथ रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
Rewa Gangrape Case| श्रेष्ठ भारत

Ujjain Rape Case: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। उज्जैन में दिन-दहाड़े एक व्यक्ति ने सड़क पर एक महिला के साथ रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। इस मामले में सबसे बड़ी और घिनौनी बात ये है कि ये घटना लोगों की मौजूदगी में हुई। इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला बोल दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला सड़क पर पड़ी नजर आ रही है और एक आरोपी उसके साथ अश्वलीलता करता नजर आ रहा है।

प्रदेश में खत्म हो रहा कानून का डर

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस घटना पर बात करते हुए इसे धार्मिक नगरी उज्जैन को शर्मसार करने वाली घटना करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कानून और सरकार का असर पूरी तरह खत्म हो चुका है।

फुटपाथ पर सरेआम किया रेप

यह घटना (Ujjain Rape Case) कोतवाली थाना क्षेत्र के पास कोयला फाटक क्षेत्र की है। इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि  चिमनगंज थाना क्षेत्र के पास रहने वाली एक 45 साल की  भिक्षुक महिला के साथ रेप की घटना हुईं है।  

Bihar: प्रेमी और प्रेमिका का किडनैप, फिर नग्न कर पीटा; वीडियो किया वायरल

वीडियो बनाने वाले की तलाश कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि पहले आरोपी लोकेश ने महिला को  शराब पिलाई। फिर उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा, पुलिस वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की भी तलाश कर रही है।

कोलकाता कांड: ED ने आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के ठिकानों पर की रेड

वीडियो बनाने वाला शख्स अगर चाहता तो इस घटना को रोक सकता था, लेकिन उसने यह नहीं किया। वीडियो बनाने वाले के खिलाफ भी पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला
ASI Died
बिहार के अररिया में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, एएसआई की मौत