Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Bihar: प्रेमी और प्रेमिका का किडनैप, फिर नग्न कर पीटा; वीडियो किया वायरल

सुपौल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक प्रेमी जोड़े को नग्न कर उन्हें बेरहमी से पीट रहे हैं।
Couple Brutally Beaten Viral | shreshth bharat

Couple Brutally Beaten Viral Video: बिहार के सुपौल से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सुपौल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक प्रेमी जोड़े को नग्न कर उन्हें बेरहमी से पीट रहे हैं।

वायरल हो रहा यह वीडियो बीते 28 अगस्त की रात करीब 12 बजे का है। बुधवार 04 सितंबर को इस घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी सुबोध पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रेमी जोड़े की पिटाई क्यों की गई थी, इसके पीछे का कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है। वीडियो में दिखाई दे रही लड़की की उम्र 17 और लड़के की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

प्रेमिका को कॉल कर घर से बुलाया

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित लड़के ने बताया कि 28 अगस्त की रात वो करजाइन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर वार्ड 6 में टहल रहा था। तभी वहां कुछ लोग आ गए और उसे अगवा कर लिया। फिर उसे पास के एक सरकारी स्कूल में लेकर गए।

स्कूल में ले जाने के बाद उन लोगों ने उसकी खूब पिटाई की और उसकी प्रेमिका को कॉल करके उसके घर से बाहर बुलाया। इसके बाद प्रेमिका को भी किडनैप कर लिया गया और उसे भी स्कूल परिसर में लाया गया। इसके बाद दोनों के कपड़े उतारे गए और उन्हें बेरहमी से पीटा गया।

सीतापुर में मानवता शर्मसार, 70 साल के बुजुर्ग ने बच्ची के साथ की छेड़छाड़; आरोपी

इसके अलावा आरोपियों ने उनका एक अश्लील वीडियो भी बनाया। फिर दोनों की घर लाकर शादी करा दी गई। कहीं शिकायत या केस करने पर आरोपियों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी।

लड़की को स्कूल में भी परेशान करते थे आरोपी

इस घटना के बारे में बात करते हुए पीड़ित लड़की ने बताया कि उस रात जब उसके प्रेमी का कॉल आया तो उससे मिलने वो चली गई। वहां जाते ही कुछ लड़कों ने उसे अगवा कर लिया और स्कूल परिसर लेकर गए।

स्कूल परिसर में कुछ लड़कों ने उनके साथ मारपीट की और उनके कपड़े उतार दिए। कुछ लड़कों ने लड़की के साथ जबरदस्ती कर गलत काम करने की भी कोशिश की, लेकिन लड़की ने प्रेमी को जोड़ से पकड़ रखा था। इसके बाद आरोपियों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की।

CBI के हाथ लगा एक महत्वपूर्ण दस्तावेज, संदीप घोष की बढ़ी मुशीबतें

पीड़िता ने बताया कि वो कुछ लड़कों को पहचानती हैं। अपराधियों का नाम सुबोध पासवान, कृष्णा दास, सतीश मेहता, संजय पासवान और राजीव जाधव हैं। पीड़िता ने बताया कि जब वो स्कूल पढ़ने जाती थी, तब भी ये लड़के उसे टॉर्चर करते थे। वो उससे उसके प्रेमी को छोड़ने की बात करते थे।

10 के खिलाफ FIR दर्ज, 1 गिरफ्तार

मामले (Couple Brutally Beaten Viral Video) की सूचना मिलते ही पुलिस ने एक्शन लिया। 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। 1 आरोपी के गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि इस केस की गंभीरता से जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर