Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Shraddha Kapoor का छलका दर्द, दो फ्लॉप फिल्मों के बाद नहीं मिल रहा था काम फिर…

Shraddha Kapoor इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अभिनेत्री ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के संघर्ष के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि दो फ्लॉप फिल्में देने के बाद कोई उनके साथ काम नहीं करना चाहता था।
Shraddha Kapoor| SHRESHTH BHARAT

Shraddha Kapoor: अपने अभिनय और खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म ‘स्त्री 2’ सिनेमाघरों में आ चुकी है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। श्रद्धा कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने एक से एक बड़ी हिट फिल्में की हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि एक ऐसा भी वक्त था, जब एक्ट्रेस को कोई भी अपनी फिल्म में लेने से कतराता था।

मीडिया चैनल को दिए गए एक इंटरव्यू में श्रद्धा (Shraddha Kapoor) ने इस बारे में खुल कर बात की। श्रद्धा ने साल 2010 की फिल्म ‘तीन पत्ती’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह साल 2011 की फिल्म ‘लव का द एंड’ में नजर आईं, लेकिन ये दोनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं।

इसके बाद तीसरी फिल्म ‘आशिकी 2’ ने उन्हें इंडस्ट्री में एक पहचान दी। सुशांत सिंह के साथ दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि दो फ्लॉप फिल्मों के बाद इंडस्ट्री में कोई भी उनके साथ काम नहीं करना चाहता था।

बॉलीवुड और साउथ की इन फिल्मों की रिलीज डेट हुई चेंज, जानें कब देंगी सिनेमाघरों में दस्कत

उस वक्त उन्हें अपनी शुरुआती दो फ्लॉप फिल्मों का बोझ काफी ढोना पड़ा। हालांकि, फिर जब उन्हें निर्देशक मोहित सूरी ने आशिकी 2 में शामिल किया, तो चीजें उनके लिए काफी बदल गईं।

आशिकी 2 से मिली पहचान

साल 2013 में रिलीज हुई ‘आशिकी 2’ श्रद्धा के लिए काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफल फिल्म साबित हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महज नौ करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा कमाया था।

कौन हैं Alicia Kaur? जो सिद्धार्थ मल्होत्रा संग हुईं कोजी, फिर कियारा से…

श्रद्धा ने बताया कि उन्हें काफी सारे ऑडिशन करने पड़े क्योंकि उस वक्त कोई उनके साथ फिल्म नहीं करना चाहता था। खास तौर से अगर फ्लॉप फिल्म का बैगेज लेकर आपकी शुरुआत हुई है, तो फिर बहुत मुश्किल होता है, आपको अगली फिल्म मिलना। उस वक्त मोहित सूरी को पता नहीं क्या लगा और उन्होंने मुझमें विश्वास दिखाया।

‘स्त्री 2’ को दर्शकों का मिल रहा प्यार

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। दर्शकों को श्रद्धा और राजकुमार का अभिनय भी काफी पसंद आ रहा है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। वहीं, फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म और जियो स्टूडियो के द्वारा किया गया है।

ऐश्वर्या राय से तलाक की खबरों पर Abhishek Bachchan ने दिया रिएक्शन, कहा- मुझे बहुत दुख है…

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग