श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Shraddha Kapoor ने Rahul Modi संग कनफर्म किया Relationship, कही ये बात

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड की इस चुलबुली एक्ट्रेस का नाम राहुल मोदी के साथ जोड़ा जा रहा था। अब श्रद्धा ने अपने फैंस को एक...
Shradhha Kapoor

Shraddha Kapoor: बॅालीवुड की हसीना Shraddha Kapoor अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। आदित्य रॅाय कपूर के साथ अफेयर के बाद बॉलीवुड की इस चुलबुली एक्ट्रेस का नाम राहुल मोदी के साथ जोड़ा जा रहा था। अब श्रद्धा ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, श्रद्धा ने राहुल के साथ अपने Relationship को पूरी दुनिया के सामने स्वीकार किया है। श्रद्धा ने इंस्टा स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें वो और राहुल साथ दिख रहे हैं। इस स्टोरी को Shraddha Kapoor ने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है।

कैप्शन ने मचाया बवाल

लंबे समय ये चर्चाएं चल रहीं थी कि Shraddha Kapoor और राहुल मोदी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने इस पर चुप्पी साधे रखी थी, लेकिन अब Shraddha के इस स्टोरी से यह साफ हो गया हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
दरअसल, Shraddha ने कैप्शन में जो लिखा है, उससे यह साफ पता चल रहा है कि दोनों के बीच कैसा रिश्ता है। श्रद्धा कपूर ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा- “दिल रख ले…नींद तो वापस दे दे यार।” साथ में लव इमोजी शेयर कर @modyrahulmody लिखा है। अब इस तरह के कैप्शन को देख तो हर कोई यही कहेगा कि एक्ट्रेस का दिल भी किसी के लिए जोरों से धड़कने लगा है।

ऐसे मिले थे Shraddha Kapoor और राहुल मोदी

राहुल मोदी हिंदी फिल्मों के राइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। राहुल का जन्म मुंबई में हुआ था। राहुल के फादर आमोद मोदी एक फेमस बिजनेसमैन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘Tu Jhoothi Main Makkaar’ के सेट पर हुई थी। पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। साल की शुरुआत में भी Shraddha Kapoor ने गले में R नाम का लॉकेट पहना था, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है।

Sonakshi Sinha के डूबते करियर के तिनके बने थे ये Dialogues, खूब मिली थी वाह-वाही

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज