Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

छह महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का बोलबाला, कमाई में भी नहीं कोई तोड़

Fighter Movie: बॉलीवुड में इस साल के जून माह तक 30 से ज्यादा फिल्में रिलीज हुई, जिनमें से कुछ तो बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं और कुछ औधें मुंह...
Fighter Movie

Fighter Movie: बॉलीवुड में हर शुक्रवार को किसी न किसी फिल्म निर्माता और एक्टर्स की किस्मत का दरवाजा खुलता है या फिर बंद पड़े-पड़े उसमें मानो जंग ही लग जाती है। कुछ ऐसा ही जंग इस साल (2024) बॅालीवुड के कलाकारों के मत्थे भी चढ़ गया है। दरअसल, साल 2024 के छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन बॉलीवुड की सिनेमा में अभी तक कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो धमाल नहीं मचा पाई है।

बॉलीवुड में इस साल के जून माह तक 30 से ज्यादा फिल्में रिलीज हुई, जिनमें से कुछ तो बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं और कुछ औधें मुंह गिर पड़ीं। एक फिल्म को छोड़ दिया जाए तो बॅालीवुड के बाकी किसी फिल्म ने भी 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई नहीं की है।

फिल्म ‘फाइटर’ इकलौती ऐसी फिल्म है, जिसनें साल 2024 में 300 करोड़ की कमाई की है। रिलीज के छह महीने बाद ‘फाइटर’ (Fighter Movie) 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे बड़े कलाकारों ने अभिनय किया है।

Fighter Movie: 10 दिनों में आए 12 मिलियन व्यूज

अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स, नैरेटिव और शानदार प्रदर्शन के लिए ‘फाइटर’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी की भी खूब तारीफ हईं। उनकी डायनामिक पेयरिंग को साल की सबसे रोमांचक जोड़ी का दर्जा भी दिया गया।

फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी रिलीज किया गया, जहां 10 दिनों के भीतर फिल्म को 12 मिलियन से ज़्यादा बार देखा गया और भारत के स्ट्रीमिंग चार्ट्स में टॉप स्पॉट बनाए रखा। अब तक कोई भी फिल्म ‘फाइटर’ को उसके टॉप स्पॉट से नहीं हटा सकी है। ट्रेड एनालिस्ट और नेटिज़न्स के तर्क के अनुसार, ‘फाइटर’ अपनी शानदार उपलब्धियों को देखते हुए थिएट्रिकल रिलीज पर अधिक मान्यता की हकदार है।

Read More- 3 साल बाद अलग हुए Bigg Boss के ये पावर कपल, जानें क्या है ब्रेकअप की वजह

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा