Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बॉक्स ऑफिस पर इन देशभक्ति फिल्मों ने मचाया धमाल, बजट से कई गुना ज्यादा की कमाई

Independence day 2024: ऋतिक रोशन की फिल्म 'लक्ष्य' साल 2004 में सिनेमाघरों में आई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था...
independence-day-2024-uri-the-surgical-strike-and-these-patriotic-movies-huge-collection-on-box-office

Independence day 2024: देशभक्ति की आग में जलने वाली फिल्में सिनेमा की दुनिया में हमेशा से दर्शकों की पहली पसंद रही हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जो धमाल मचाया है, वो किसी से छिपा नहीं है। कम बजट में बनी देशभक्ति की फिल्में भी दर्शकों के दिलों पर छा गई हैं। इन फिल्मों ने साबित कर दिया है कि एक अच्छी कहानी और देशभक्ति का जज्बा ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता की कुंजी है। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने कम बजट में बड़ी कामयाबी हासिल की।

केसरी

अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ साल 2019 में रिलीज हुई थी और आते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ को 80 करोड़ रुपये में बनाया गया था। इस फिल्म ने 207 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

बॉर्डर

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ में सनी देओल सहित तमाम सितारों ने भारतीय सेना के जवान का रोल किया था। इस फिल्म को लोगों ने पसंद किया था। फिल्म बॉर्डर को 10 करोड़ रुपये के बजट से बनाया गया था और इसकी कमाई 65 करोड़ रुपये हुई थी।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Independence day 2024)

विक्की कौशल की फिल्म ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह से भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकियों का सफाया किया था। 25 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म ने 360 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें- ‘एनिमल’ से ज्यादा धमाकेदार होगी शाहरुख की अगली फिल्म? ‘किंग’ को लेकर आया अपडेट

लक्ष्य

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘लक्ष्य’ साल 2004 में सिनेमाघरों में आई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ‘लक्ष्य’ का बजट 14 करोड़ रुपये था और इसका 26 करोड़ रुपये कलेक्शन हुआ था।

सैम बहादुर

साल 2023 में रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ को काफी पसंद किया गया था। फिल्म ‘सैम बहादुर’ को बनाने में 55 करोड़ रुपये लगे थे। विक्की कौशल की इस फिल्म ने 93 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग