श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Somvati Amavasya 2024: इन दोषों से चाहिए छुटकारा, तो जरूर करें ये 3 दान

सोमवती अमावस्या के दिन दान करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और उस पर सदैव भगवान की कृपा दृष्टि बनी रहती है। इस शुभ दिन पर 3 अलग-अलग दोषों से मुक्ति के लिए अलग-अलग तरह के दान किए जाते हैं। चलिए आपको बताते कि कौन सी चीजों के दान करने से इन दोषों से छुटकारा मिलता है…
Somvati Amavasya 2024: | shreshth bharatSomvati

Somvati Amavasya 2024: आज यानी सोमवार को पूरे देश में सोमवती अमावस्या का व्रत रखा जा रहा है। हिंदू धर्म इस दिन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि इस दिन दान करने से आप अपने जीवन के कष्टों से छुटकारा पा सकते हैं।

सोमवती अमावस्या के दिन दान करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और उस पर सदैव भगवान की कृपा दृष्टि बनी रहती है। सोमवती अमावस्या के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए भोलेनाथ की पूजा करती हैं।

इस शुभ दिन पर 3 अलग-अलग दोषों से मुक्ति के लिए अलग-अलग तरह के दान किए जाते हैं। चलिए आपको बताते कि कौन सी चीजों के दान करने से इन दोषों से छुटकारा मिलता है…

देव ऋण से मुक्ति दिलाएगा ये दान

माना जाता है कि सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2024) के दिन वस्त्रों का दान करने से देव ऋण से छुटकारा मिलता है। आप जरूरतमंद लोगों को वस्त्र दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आप पर भगवान की कृपा बनी रहेगी। साथ ही आप देवताओं को भी लाल और पीले रंग के कपड़े चढ़ाएं।  

Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या आज, जानें शुभ मुहूर्त; बन रहे ये 2 दुर्लभ योग

इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दान करने वाले कपड़े सिले हुए हों । इससे आपको बहुत फायदा होगा। कहा जाता है कि अगर आप वस्त्र दान करते हैं तो भगवान प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा आप पर बनती है।

ऋषि ऋण से मुक्ति के लिए करें ये दान

अगर आप ऋषि ऋण से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो आपको ग्रंथ-पुराण और शास्त्रों की किताबों का दान करना चाहिए। इसके अलावा, इस दिन आप किसी जरूरतमंद को भी उसके जरूरत का सामान दे सकते हैं। ऐसी चीजों का दान करें, जो उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में लाभ दें।

जन्माष्टमी के बाद अब मनाई जाएगी राधाष्टमी, राधा रानी की कृपा पाने के लिए रखें व्रत

पितृदोष से मुक्ति के लिए ये दान है बेहद महत्वपूर्ण

पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए आपको सोमवती अमावस्या के दिन जरूर दान करना चाहिए। इस दिन अन्न का दान करना सबसे बड़ा दान होता है। अन्न का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। इस दिन ब्राह्मणों को भोजन कराना भी काफी शुभ माना जाता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य