श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

BJP के बयान से भड़के RLD नेता रोहित अग्रवाल, कह दी ये बात

सोम ने कहा कि जो सीट हम अकेले जीत रहे थे, वो भी हार गए। इसके बाद बीजेपी नेता के बयान पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने पलटवार कर दिया है...
RLD-VS-BJP

BJP vs RLD: लोकसभा चुनाव 2024 में Naredra Modi की अगुवाई में NDA ने पूर्णबहुमत के साथ जीत हासिल की है। Naredra Modi ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। इस बार राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी को भी मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है। वहीं, चुनावी परिणाम आने के बाद से BJP और RLD ने एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगाना शुरू कर दिया है।

BJP के पूर्व विधायक और नेता संगीत सोम ने राष्ट्रीय लोकदल पर निशाना साधा है। सोम ने कहा कि जो सीट हम अकेले जीत रहे थे, वो भी हार गए। इसके बाद बीजेपी नेता के बयान पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने पलटवार कर दिया है। बता दें, मुजफ्फरनगर सीट से बीजेपी उम्मीदवार संजीव बालियान चुनाव हार गए। इसी पर ये टिप्पणी की गई है।

क्या कहा रोहित अग्रवाल ने?

आरएलडी प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने कहा, ‘मुजफ्फरनगर सीट पर कुछ लोग व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा और निजी कुंठा के कारण राष्ट्रीय लोकदल पर इल्जाम लगा रहे हैं कि RLD बीजेपी का सहयोग नहीं कर पाई है, जबकि सच्चाई ये है कि बीजेपी के कुछ नेता, जिनको जनता ने 2022 में नकार दिया था, वो अपनी विधायकी भी हार गए थे। संगीत सोम जैसे नेता ने जयचंद का काम किया है। संगीत सोम ने इस चुनाव में बीजेपी का खुलकर विरोध किया था, जिसके कारण बीजेपी मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट हार गई है।’

रोहित अग्रवाल ने आगे कहा,’बीजेपी के लोगों को स्वयं की समीक्षा करनी चाहिए। ऐसे जयचंद बनाकर अगर स्वयं ही पार्टी को कमजोर करेंगे तो धरातल पर आपका अस्तित्व जनता छोड़ने वाली नहीं है। आरएलडी और बीजेपी का गठबंधन जैसे ही हुआ था वैसे ही भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासकर पूरी तरह से सुरक्षित हो गई थी, क्योंकि राष्ट्रीय लोकदल का प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश में है। हरियाणा और राजस्थान में भी आरएलडी का प्रभाव है। खासकर पश्चिमी यूपी बीजेपी के लिए एकमात्र चुनौती राष्ट्रीय लोकदल थी।’

यह भी पढ़ें- लोकसभा का पहला सत्र 24 और राज्यसभा का 27 जून से प्रारंभ, जानें क्या-क्या होंगे

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज