Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ईद के मौके पर बनाए ये 3 ठंडे शरबत, पीते ही मेहमान हो जाएंगे खुश, यहां जानें विधि

गर्मी के महीने में ठंडा शरबत पीने से मन खुश हो जाता है। आज हम आपको उन शरबतों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप ईद उल अधा के मौके पर बनाकर अपने मेहमानों को खुश कर सकते हैं...
Eid ul Adha 2024 make these three delicious sharbat for guest know recipe here in detail

Eid ul Adha 2024: बकरीद के अवसर पर घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। लजीज पकवान के साथ-साथ अगर किसी चीज का चलन है तो वो है अलग-अलग तरह के शरबत का। गर्मी के महीने में ठंडा शरबत पीने से मन खुश हो जाता है। आज हम आपको उन शरबतों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप ईद उल अधा के मौके पर बनाकर अपने मेहमानों को खुश कर सकते हैं।

मोहब्बत का शरबत बनाने के लिए सामग्री

मोहब्बत का शरबत बनाने के लिए आपको तरबूज, दूध, सब्जा के बीच, चीनी,रोज सिरप, रूह अफजा की जरूरत पड़ेगी।

यहां जानें विधि (Eid ul Adha 2024)

  • सबसे पहले तरबूज को छोटा काट लें।इसके साथ ही सब्जा के बीच को पानी में कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें।
  • एक बर्तन में करीब 2 ग्लास दूध निकाल कर तरबूज के छोटे टुकड़ों को दूध में डाल दें।
  • इसके बाद दूध में रोज सीरप,रूह आफजा मिला दें।
  • अब इन सब को अच्छी तरीके से मिलने के बाद आखिरी में बर्फ के टुकड़े डाल दें। मोहब्बत का शरबत आपके मेहमानों को बेहद पसंद आएगा।

गुलाब का शरबत के लिए जरुरी सामग्री

गुलाब का शरबत बनाने के लिए गुलाब सिरप 100 एमएल, 2 चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच चिया सीड्स, बर्फ के थोड़े टुकड़े और ठंडा पानी चाहिए होगा।

ऐसे बनाए गुलाब का शानदार शरबत

  • सबसे पहले चिया सीड्स को पानी में भिगो दें।
  • इसके बाद ठंडा पानी एक बर्तन में डालें और फिर उसमें भीगे हुए चिया सीड्स डाल दें।
  • अब गुलाब का सिरप और नींबू का रस पानी में मिलाएं।
  • आखरी में बर्फ के टुकड़े डालकर शरबत तैयार कर लें।

यह भी पढ़ें- अगर सुबह-सुबह लेते है चाय के साथ बिस्किट तो हो जाए सावधान, हो सकती हैं ये बीमारियां

बेल के शरबत के लिए सामग्री

बेल का शरबत बनाना बहुत आसान होता है। शरबत बनाने के लिए आपको 1 पका बेल, ठंडा पानी और स्वादानुसार चीनी चाहिए।

बेल का शरबत बनाने का तरीका

  • सबसे पहले बेल का फल तोड़कर उसका पूरा पल्प निकालकर एक बर्तन में रख लें।
  • अब आपको जितना भी शरबत बनाना है उसके अनुसार बर्तन में ठंडा पानी मिला लें।
  • पानी और पल्प या गूदे को करीब 1 घंटे तक रखा रहने दें।
  • इसके बाद पानी को अच्छी तरीके से मिक्स करके एक अलग बर्तन में छान लें।
  • शरबत में चीनी मिलाकर मिक्स कर दें और जब भी शरबत मेहमानों को पिलाना हो तुरंत बर्फ के टुकड़े डाल दें।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार