Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Bedi में दिखेगी देश की पहली महिला IPS किरण बेदी की कहानी, जानें कब होगी रिलीज

देश की पहली IPS ऑफिसर किरण बेदी की बायोपिक का ऐलान हो गया है। फिल्म का निर्देशन कुशाल चावला ने किया है...
India first ips officer Kiran Bedi Biopic has announced know release date here

Kiran Bedi Biopic: देश की पहली IPS ऑफिसर किरण बेदी की जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है। जी हां, उनकी लाइफ पर आधारित बायोपिक का ऐलान हो गया है। फिल्म का निर्देशन कुशाल चावला ने किया है। फिल्म के मेकर्स ने शानदार म्यूजिक के साथ मोशन पोस्टर जारी किया है। साथ ही फिल्म के टीजर की घोषणा भी कर दी गई है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया फिल्म का टीजर

फिल्म के डायरेक्टर कुशाल चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बायोपिक की जानकारी दी है। पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ” ये रहा! डॉ. किरण बेदी के जीवन पर बनी बायोपिक फीचर फिल्म की घोषणा, जिसे कुशाल चावला ने लिखा और निर्देशित किया है। उम्मीद है कि आपको मोशन पोस्टर देखने में मजा आएगा और भी बहुत कुछ आने वाला है।” देखते रहिए!

35 साल तक की देश की सेवा

देश की पहली IPS महिला ऑफिसर के साहस, निडरता पर बन रही ये फिल्म अगले साल 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि किरण सन् 1972 में IPS बनी थीं। 35 साल तक देश की सेवा करने के बाद साल उन्होंने 2007 में रिटायरमेंट ले ली थी। 

यह भी पढ़ें- पर्दे पर तीसरी बार मां बनने को तैयार दीपिका? ‘कल्कि 2898 AD’ के ट्रेलर ने मचाया धमाल

सोशल वर्क में भी किरण बेदी आगे

एक IPS ऑफिसर के तौर पर किरण बेदी ने दिल्ली के अलावा गोवा, चंडीगढ़ और मिजोरम में अपनी सेवाएं दीं। 9 जून 1949 को अमृतसर में जन्म लेने वालीं किरण बेदी ने ड्रग्स के खिलाफ कैंपेन भी चलाया। इतना ही नहीं उन्होंने तिहाड़ जेल को एक मॉडल जेल बनाने में योगदान दिया। उन्होंने जेल में कैदियों की स्मोकिंग पर बैन लगाया। साथ ही उन्हें विपसना मेडिटेशन के लिए क्लासेस करवाई थीं। इतना ही नहीं उन्होंने काफी सोशल वर्क किए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार