Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Navratri 2024 First Day: नवरात्रि के पहले दिन बन रहे 2 शुभ संयोग, इस तरह करें मां शैलपुत्री की पूजा

नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होती है। आइए आपको बताते हैं नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा विधि, मुहूर्त, भोग और महत्व के बारे में…
Navratri 2024 First Day| SHRESHTH BHARAT

Navratri 2024 First Day: आज यानी गुरुवार से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। वहीं, आज दो शुभ संयोग बन रहे हैं। नवरात्रि के पहले दिन इंद्र योग और हस्त नक्षत्र है। ऐसा कहा जा रहा है कि मां दुर्गा आज कैलाश से डोली में गणेश, कार्तिकेय और शिव गणों के साथ अपने मायके यानी धरती पर आ रही हैं।

आज मां दुर्गा के भक्त उनका आह्वान करके कलश स्थापना कर उनकी पूजा-अर्चना करेंगे। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होती है। आइए आपको बताते हैं नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा विधि, मुहूर्त, भोग और महत्व के बारे में…

कलश स्थापना और पूजा मुहूर्त

कलश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त आज प्रातः काल 6 बजकर 15 मिनट से लेकर 7 बजकर 22 मिनट तक रहने वाला है। वहीं, दोपहर 11 बजकर 46 मिनट से लेकर 12 बजकर 33 मिनट तक पूजा का दूसरा शुभ मुहूर्त रहेगा।

इस मंदिर में होती है तीन धर्मों के देवी-देवताओं की पूजा, सफेद दूध जैसा आता है नजर

मां शैलपुत्री को चढ़ाएं यह भोग

नवरात्रि के पहले दिन (Navratri 2024 First Day) मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दौरान आप देवी शैलपुत्री को गाय के दूध से बनी खीर या सफेद मिठाई का भोग चढ़ा सकते हैं।  

घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !

मां शैलपुत्री की पूजा विधि

पर्वतराज हिमालय की पुत्री मां शैलपुत्री की पूजा की शुरुआत कलश स्थापना के बाद की जाती है। शैलपुत्री को पहले अक्षत्, फूल, फल, मिठाई, धूप, दीप और नैवेद्य आदि चढ़ाएं। फिर पूजा के समय मंत्र का जाप करें और देवी को भोग लगाएं। इसके बाद मां शैलपुत्री की आरती करें।

Vastu Tips: बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना हो सकता है भारी नुकसान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड