नागालैंड के पर्यटन और उच्च शिक्षा मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग (Temjen Imna Along) अपने मनोरंजक और मजाकिया अंदाज में किए जाने वाले पोस्ट के लिए काफी प्रसिद्ध हैं और वह अपने विचारों को साझा करने के साथ-साथ अपने मूल राज्य को आगे बढ़ाने के लिए भी जाने जाते हैं। इनमा अलॉन्ग अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखते हैं, “आज जेसीबी का टेस्ट था!
Aaj JCB ka Test tha !
— Temjen Imna Along (@AlongImna) February 10, 2024
Note: It's all about NCAP Rating, Gadi Kharidney Se Pehley NCAP Rating Jarur Dekhe.
Kyunki Yeh Aapke Jaan Ka Mamla Hain !! pic.twitter.com/DydgI92we2
दरअसल तेमजेन इम्ना इस बार इसलिए सूर्खियों में बने हुए हैं क्योंकि आज उन्होने अपने सोशल मीडिया पर अपना एक मजेदार वीडियो साझा किया है। उस वीडियो में तेमजेन तालाब में फंसे नजर आ रहे हैं,और उन्हे बाहर निकालने के लिए तीन लोग संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, मंत्री जी गीली कीचड़ में बार-बार फिसल जा रहे हैं फिर वह बीच में रुक जाते हैं, लेकिन कुछ और कोशिशों के बाद वह तालाब से बाहर आते हैं और उन लोगों को धन्यवाद देते हैं।