श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Maldives China Relation: बेवफा निकले मुइज्जू! चीन को दिया झटका, जहाज को रोका

xiang yang hong-3 | Mohamed Muizzu | china | India | Maldives | shreshth bharat

Maldives China Relation: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपने ‘दोस्त’ चीन को झटका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालदीव ने चीन के जासूसी जहाज को रोक समुद्र के रास्ते में ही रोक दिया और उसे आगे आने की अनुमति नहीं दी। जानकार इसे हिंद महासागर की सुरक्षा के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण बता रहे हैं। इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने कहा कि उनकी सरकार ने मालदीव के जल क्षेत्र में चीनी जहाज को अनुमति नहीं दी है।

ऐसा दूसरी बार हुआ- मूसा जमीर

जानकार कहते हैं कि विदेशी कूटनीति का एक नियम है। सभी बयान सोच समझकर दिए जाते हैं। ऐसे में मालदीव के विदेश मंत्री का ये बयान ऐसे समय में आया है जब चीन का जासूसी जहाह जियांग यांग होंग-3 फिर से मालदीव पहुंचा है। इस महीने में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब  चीन का जासूसी जहाज मालदीव गया है।

भारत दौरे पर है मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर

भारत के दौरे पर आए मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने कहा कि हिंद महासागर की शांति और सुरक्षा भारत, मालदीव, श्रीलंका और हमारे पड़ोस के बाकी देशों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, हम सभी साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। हम एक शांतिपूर्ण देश के रूप में उन जहाजों का स्वागत करते हैं, जो शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए हमारे यहां आते हैं, लेकिन चीन के जहाज मालदीव के जल क्षेत्र में रिसर्च के लिए नहीं आए थे। हमने मालदीव के जल क्षेत्र में रिसर्च के लिए चीनी जहाज को अनुमति नहीं दी है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी