Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भाजपा ने दो उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, कुल उम्मीदवारों की संख्या 148 हुई

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को दो और उम्मीदवारों के नाम जारी किए
Maharashtra Assembly Elections 2024

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को दो और उम्मीदवारों के नाम जारी किए, जिससे उसके प्रत्याशियों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है।
हालिया सूची के अनुसार, पूर्व विधायक नरेन्द्र मेहता ठाणे जिले के मीरा भयंदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि सुधीर परवे को नागपुर जिले के उमरेड (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा जाएगा।

महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतों की गिनती तीन दिन बाद होगी। भाजपा सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी शामिल है। नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन मंगलवार है।

ये भी पढ़ें- PM MODI ने हाल में चयनित 51,000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किए

पार्टी ने एक बयान में कहा कि उसने अपने सहयोगियों को चार विधानसभा सीटें आवंटित करने का फैसला किया है। इनमें अमरावती जिले की बडनेरा सीट युवा स्वाभिमान पार्टी को, परभणी जिले की गंगाखेड़ सीट राष्ट्रीय समाज पार्टी (आरएसपी) को, मुंबई की कलिना सीट रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) को और कोल्हापुर की शाहूवाड़ी सीट जन सुराज्य शक्ति पार्टी को दी गई है।

भाजपा ने नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पार्टी के नांदेड़ जिले के नेता डॉ. संतुक मारोतराव हंबार्डे को भी उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र चव्हाण से होगा। चव्हाण हाल में लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले दिवंगत वसंत चव्हाण के बेटे हैं। अगस्त में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वसंत चव्हाण की मृत्यु के बाद नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए यह उपचुनाव जरूरी हो गया था।

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024: धनतेरस आज, क्या है पूजा और खरीदारी का

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग