श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह बड़ी जीत की ओर अग्रसर…

अमृतपाल को शिरोमणि अकाली दल ने समर्थन दिया था। निर्दलीय उम्मीदवार अमृतपाल कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को लगातार पछाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अगर अमृतपाल सिंह यहां से जीतते है तो क्या वह जेल से राजनीति करेंगे…
Amritpal Singh | lok sabha election 2024 | lok sabha election 2024 result | shreshth bharat

पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से अमृतपाल सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल को शिरोमणि अकाली दल ने समर्थन दिया था। निर्दलीय उम्मीदवार अमृतपाल कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को लगातार पछाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अगर अमृतपाल सिंह यहां से जीतते है तो क्या वह जेल से राजनीति करेंगे…

बता दें, जेल से चुनाव लड़ रहे अमृतपाल को अब तक 284028 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 160042 वोट मिले हैं। अमृतपाल सिंह इस समय असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। पिछले साल अमृतपाल को गिरफ्तार किया था और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत आरोपी बनाया था।

जसबीर सिंह गिल को पछाड़ा

2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता जसबीर सिंह गिल ने खडूर साहिब सीट से अपनी पार्टी के लिए जीत हासिल की थी। इस बार अमृतपाल सिंह और कुलबीर सिंह जीरा के अलावा अकाली दल के विरसा सिंह वल्टोहा और आप के लालजीत सिंह भुल्लर भी मैदान में हैं।

दरअसल, चुनाव आयोग ने अमृतपाल के नामांकन पत्रों को स्वीकार किया था, जिससे उनके समर्थकों की आशंकाओं पर विराम लग गया था कि चुनाव आयोग उनके कागजात को अस्वीकार कर सकता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य