Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कोलकाता रेप और मर्डर केस की CBI ने शुरु की जांच, डॉक्टरों का विरोध जारी

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में सीबीआई ने जांच की कमान संभाल ली है।Kolkata Rape Murder Case में आज सीबीआई टीम कोलकाता पहुंची चुकी है और मामले की जांच शुरु कर रही है।
Kolkata Rape Murder Case

Kolkata Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई ने जांच शुरु कर दी है। जांच एजेंसी में सीबीआई ने नई एफआईआर दर्ज की है। इसके मद्देनजर सीबीआई की दिल्ली से एक टीम कोलकाता पहुंची है।

जूनियर डॉक्टर की हत्या से डॉक्टरों में आक्रोश है। लोग इस मामले में इंसाफ की मांग कर रहे हैं। देश के कई हिस्सों में डॉक्टरों की हड़ताल आज भी जारी रहेगी।

सीबीआई ने दिल्ली से एक विशेष चिकित्सा और फोरेंसिक टीम भेजी है। कोलकाता पहुंचने के बाद टीम सबसे पहले न्यू टाउन राजारहाट में बीएसएफ-दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के अधिकारियों से मिलने पहुंची। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बीते दिन मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था।

CBI करेगी कोलकाता रेप एंड मर्डर केस की जांच, HC का आदेश

इससे पहले सीबीआई ने हत्याकांड की जांच मंगलवार को अपने हाथ में ले ली थी। एजेंसी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के कुछ ही घंटों के अंदर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थी। कोर्ट ने राज्य पुलिस को मामले के दस्तावेज केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने का निर्देश दिया गया था।

हाईकोर्ट ने राज्य पुलिस को बुधवार सुबह 10 बजे तक केस डायरी सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। इस रिपोर्ट्स के अनुसार, मौत से पहले की प्रकृति और सेक्सुअल पेनेट्रेशन की बात कही गई है। इसमें बताया गया है कि पीड़िता की हत्या गला घोंटकर की गई। हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार हुआ। वहीं, आरोपी ने दो बार उसका गला घोंटा और उसकी मौत सुबह 3 से 5 बजे के बीच हुई थी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संजय रॉय शराब पीते हुए अश्लील फिल्में देखने का आदी था। वारदात वाली रात वो अस्पताल के अंदर कई बार आया गया था।

क्या है मामला?

कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल के सभागार में कथित तौर पर बलात्कार और हत्या की शिकार हुई स्नातकोत्तर प्रशिक्षु का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया। इस सिलसिले में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। पीड़िता के माता-पिता ने मामले की जांच अदालत की निगरानी में कराने की मांग करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

कोलकाता में डॉक्टर से रेप-मर्डर पर भड़का आक्रोश, देशभर में डॉक्टर आज करेंगे हड़ताल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा