Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CBI करेगी कोलकाता रेप एंड मर्डर केस की जांच, HC का आदेश

Doctor Murder Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के मामले में आज यानी 13 अगस्त को सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच CBI को सौंप दी है।
Doctor Murder Case

Doctor Murder Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के मामले में आज यानी 13 अगस्त को सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच CBI को सौंप दी है। साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और बयान कल सुबह 10 बजे तक सौंपे जाएंगे।

वहीं, इस घटना के होने के बाद देशभर के डॉक्टरों में आक्रोश भरा हुआ है। साथ ही इस घटना को होने के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। पोस्टमार्टम में रेप और हत्या के केस में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रेप और मर्डर का शिकार हुई लेडी डॉक्टर के परिजनों को पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप दी है।

क्या आया पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। इस रिपोर्ट्स के अनुसार, मौत से पहले की प्रकृति और सेक्सुअल पेनेट्रेशन की बात कही गई है। इसमें बताया गया है कि पीड़िता की हत्या गला घोंटकर की गई। हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार हुआ। वहीं, आरोपी ने दो बार उसका गला घोंटा और उसकी मौत सुबह 3 से 5 बजे के बीच हुई थी।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंसा के बीच पूर्व पीएम शेख हसीना पर हत्या का मामला दर्ज

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संजय रॉय शराब पीते हुए अश्लील फिल्में देखने का आदी था। वारदात वाली रात वो अस्पताल के अंदर कई बार आया गया था। आरोपी से पूछताछ, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई सनसनीखेज बातें सामने आई हैं।

तीन और डॉक्टर्स की थी नाइट ड्यूटी

ये खौफनाक वारदात 8-9 अगस्त की रात की है, जब कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली थी। इस डॉक्टर की उम्र 31 वर्ष थी। उस दिन उसके साथ तीन और डॉक्टर्स नाइट ड्यूटी पर थी। इनमें दो डॉक्टर चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के थे, जबकि एक ट्रेनी थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब