श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जम्मू-कश्मीर चुनाव: भाजपा ने वापस ली पहली सूची, अब संशोधन के बाद होगी जारी

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जारी 44 उम्मीदवारों की पहली सूची वापस ले ली है। भाजपा उम्मीदवारों की सूची में संशोधन कर उसे फिर से जारी करेगी।
Jammu Kashmir Assembly Election 2024| SHRESHTH BHARAT

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई अपने उम्मीदवारों की लिस्ट वापस ले ली है। बता दें कि सोमवार की सुबह ही BJP ने 44 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।

सुबद जारी की गई इस लिस्ट में पहले चरण के 15, दूसरे चरण के 10 और तीसरे चरण के 19 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। पहली लिस्ट में पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह को टिकट नहीं दिया गया था।

पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता को भी टिकट नहीं मिला था। बताया जा रहा है कि उनका नाम अगली सूची में हो सकता है। इस सूची में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना का भी नाम नहीं था।

रविवार को हुई थी बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Assembly Election 2024) को लेकर रविवार को नई दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

Jammu Kashmir Election: BJP की पहली लिस्ट जारी, दोनों पूर्व डिप्टी

इस दिन होगा चुनाव

चुनाव आयोग ने राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। जम्मू कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होना है।  सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव 3 चरण में कराए जाएंगे।

Ladakh: लद्दाख में बनेंगे पांच नए जिले, अमित शाह ने दी जानकारी

विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। तीन फेजों के चुनाव में पहले फेज में 24 सीटों पर, दूसरे फेज में 26 सीटों पर और तीसरे फेज में 40 सीटों पर मतदान होगा।

जवानों ने जम्मू-कश्मीर के सोपोर में एक आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा