श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हिजबुल्लाह का इजराइल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, IDF बेस पर दागे ड्रोन; 4 सैनिकों की मौत

दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह के इस हमले को इजराइली हमलों का प्रतिशोध कहा गया है। हिजबुल्लाह ने जिस वक्त इस हमले को अंजाम दिया, उस वक्त इजराइली सैनिक मेस में खाना खा रहे थे।
Israel Hezbollah War

Israel Hezbollah War: हिजबुल्लाह ने रविवार को इजराइल के शहर हाइफा के दक्षिण में मौजूद बिनयामीना सैन्य अड्डे पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। इजराइली मीडिया की मानें तो इस हमले में 4 इजराइली सैनिकों की मौत हो गई और करीब 67 घायल हो गए हैं।

हमले के दौरान इसे रोकने वाले एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह फेल रहा। यहां तक कि एयर रेड सायरन भी नहीं बजे, जो एक चिंता का विषय है। इजराइल पर हिजबुल्लाह ने जिस ड्रोन से हमला किया, वो ड्रोन रूसी ड्रोन बताया जा रहा है।

हमले में हुए हताहतों को देखें तो यह हमला इजराइल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला है। रूसी ड्रोन से किए हमले के बाद दुनिया को यह संकेत मिल गया हैं कि इजराइल-लेबनान जंग में रूस की एंट्री हो गई है। वहीं, साथ में इस हमले से इस बात का भी अंदाजा हो गया है कि अब हिजबुल्लाह के पास ईरान के हथियारों के साथ-साथ उसे रूस के हथियार भी मिल गए हैं।

यह हमला इजराइली हमलों का प्रतिशोध है

दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह के इस हमले को इजराइली हमलों का प्रतिशोध कहा गया है। हिजबुल्लाह ने जिस वक्त इस हमले को अंजाम दिया, उस वक्त इजराइली सैनिक मेस में खाना खा रहे थे।

हमले के बाद हिजबुल्लाह ने एक बयान जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली। बयान में कहा गया कि रविवार (13 अक्टूबर) की शाम को इस्लामिक रेजिस्टेंस ने एक ऑपरेशन को अंजाम दिया। हमने हमलावर ड्रोन के एक स्क्वाड्रन (दस्ता) को लॉन्च करते हुए हाइफा के दक्षिण में बिनयामीना में गोलानी ब्रिगेड के एक ट्रेनिंग कैंप पर हमला किया।

टाटा ट्रस्ट को मिला नया उत्तराधिकारी, नोएल संभालेंगे कमान

हिजबुल्लाह ने इस हमले (Israel Hezbollah War) के बाद एक बार फिर धमकी दी है और कहा है कि इजराइली सेना हाइफा में कुछ बस्तियों के घरों का इस्तेमाल अपने लिए कर रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना