Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हिजबुल्लाह का नया चीफ हुआ ढेर, इजरायली मीडिया ने किया दावा

Hezbollah New Chief Died: इजरायल से एक बड़ी खबर सामने आई है। कुछ ही द‍िन पहले ह‍िजबुल्‍लाह के चीफ हसन नसरल्‍लाह को मौत के घाट उतार दिया गया था।
Hezbollah New Chief Died

Hezbollah New Chief Died: इजरायल से एक बड़ी खबर सामने आई है। कुछ ही द‍िन पहले ह‍िजबुल्‍लाह के चीफ हसन नसरल्‍लाह को मौत के घाट उतार दिया गया था। इसके बाद ह‍िजबुल्‍लाह का नया चीफ सैफ‍िद्दीन को बनाया गया था। अब सैफिद्दीन को लेकर इजरायली मीड‍िया ने बड़ा दावा क‍िया है। उसका कहना है कि ह‍िजबुल्‍लाह के नए चीफ सैफिद्दीन को भी इजरायली सेना ने मार गिराया गया है। 

दरअसल, इजरायल ने 27 सितंबर को हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह को मौत के घाट उतार दिया था। नसरल्लाह लेबनान की राजधानी बेरूत में 50 फीट अंदर बने बंकर में था। इजराइल ने ऐसी मिसाइलों से हमला किया था, जो जमीन के अंदर जाकर विस्फोट करती हैं., ऐसे में बंकर में बैठे नसरल्लाह और उसके गैंग के लोगों को भारी नुकसान हुआ था। 

अमेरिका ने घोषित किया था सैफिद्दीन को मोस्ट वांटेड

नसरल्लाह के मारे जाने के बाद हिजबुल्लाह का अगला सरगना सैफिद्दीन को बनाया गया था, जिसे 2017 में अमेरिकी विदेश विभाग ने आतंकवादी घोषित किया था और मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किया था। वह पहले भी इजरायल को धमकी देता रहता था। हालांकि अभी तक सैफ‍िद्दीन  के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इजरायल ने रात में किया था दावा 

इजरायल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया गया  कि हिजबुल्लाह के लिए मिसाइल बनाने के लिए शामिल सीनियर लड़ाके महमूद युसेफ अनीसी को मार गिराया। अनीसी 15 साल पहले हिजबुल्लाह में शामिल हुआ था और लेबनान में हिजबुल्लाह की एक्टिव लोगों में से एक था। उसके पास हथियार बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी थी।

दावा किया गया कि सैफिद्दीन उस हमले में बाल-बाल बच गया था, जब नसरल्लाह मारा गया था। सफीउद्दीन नसरल्लाह का ही चचेरा भाई था। 1990 के दशक में ईरान से पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे बेरूत वापस बुलाया गया था। सैफिद्दीन का भाई अब्दुल्ला भी तेहरान में हिजबुल्लाह का दूत है।

ये भी पढ़ें- ईरान और इजरायल कभी थे दोस्त, अब हैं दुश्मन; आखिर क्यों?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग