Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

NZ W vs PAK W: सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी न्यूजीलैंड की टीम, पाकिस्तान दे पाएगी टक्कर?

4 अंक के साथ न्यूजीलैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी है। अगर वह आज के मुकाबले में जीत जाती है, तो टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।
download

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आज (14 अक्टूबर) रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमों की नजर पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में आने पर होगी।

अभी तक न्यूजीलैंड की टीम ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें से दो मुकाबले में उसे जीत मिली है और केवल एक ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, पाकिस्तान का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के सामने कुछ खास नहीं है। पाकिस्तान को केवल एक ही मुकाबले में जीत नसीब हुई है। दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

4 अंक के साथ न्यूजीलैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी है। अगर वह आज के मुकाबले में जीत जाती है, तो टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। वहीं, 2 अंक के साथ पाकिस्तान की टीम टेबल में चौथे नंबर पर है। अगर आज के मैच में वो जीतने में सफल रहती है, तो वो टेबल में तीसरे स्थान पर जगह बना लेगी।

यहां देख पाएंगे रोमांचक मुकाबला

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मुकाबला सोमवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। वहीं, आधे घंटे पहले यानी 3 बजे टॉस होगा।

राफेल नडाल ने टेनिस को कहा अलविदा, वीडियो संदेश के जरिए दी जानकारी

भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर महिला टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मैच का प्रसारण किया जाएगा। वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा