श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

मंडी में मस्जिद के खिलाफ हिंदू समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

Mandi Masjid Protest: हिमाचल प्रदेश में शिमला के संजौली मस्जिद का विवाद खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच मंडी में भी अवैध मस्जिद को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
Mandi Masjid Protest

Mandi Masjid Protest: हिमाचल प्रदेश में शिमला के संजौली मस्जिद का विवाद खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच मंडी में भी अवैध मस्जिद को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इसको लेकर हिंदू समाज के लोगों ने सड़को पर उतर कर इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी मस्जिद की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन भारी संख्या में मौजूद पुलिस उन्हें रोकने दिया।

मंडी में हालात को देखते हुए प्रशासन ने बीएनएसएस की धारा 163 (पूर्वमेंधारा 144) लगा दी है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। मस्जिद की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है। मंडी जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

उधर, नगर निगम ने मंडी शहर मेंबनी मस्जिद में हुए अवैध निर्माण को तोड़ने के आदेश दिए हैं। नगर निगम ने मस्जिद कमेटी को 30 दिन में अवैध निर्माण को गिराने के आदेश दिए हैं। निगम ने कहा कि मस्जिद कमेटी या तो खुद ढांचा गिराए या फिर प्रशासन इसे तोड़ेगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

मंडी में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिक्रिया

मंडी में चल रहे विरोध प्रदर्शन में इस्तेमाल किए जा रहे वाटर कैनन पर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “राज्य में हर विरोध प्रदर्शन में वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जाता है। यह पहली बार नहीं है। यह सब विरोध का हिस्सा है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। चूंकि यह सब मीडिया में दिखाया जाता है, इसलिए लोग इस सब से अपने विरोध को और मसालेदार बनाते हैं। मस्जिद कमेटी ने खुद नगर आयुक्त से मस्जिद की अवैध रूप से बनाई गई मंजिलों को तोड़ने की अनुमति मांगी है। यह हिमाचल प्रदेश की संस्कृति है।”

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया ने चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए शुरू की तैयारी, तस्वीर आई सामने


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी