Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, वीडियो आया सामने

Helicopter Crashes In Kedarnath: केदारनाथ धाम में शनिवार सुबह एक हादसा हो गया। एमआई 17 से छिटककर क्रिस्टल हेलिकॉप्टर नीचे जा गिरा। यह हादसा थारू कैंप के पास हुआ। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
Helicopter Crashes In Kedarnath

Helicopter Crashes In Kedarnath: केदारनाथ धाम में शनिवार सुबह एक हादसा हो गया। एमआई 17 से छिटककर क्रिस्टल हेलिकॉप्टर नीचे जा गिरा। यह हादसा थारू कैंप के पास हुआ। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

बता दें कि 24 मई को लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आने से जिस हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी, वो आज सुबह क्रैश हो गया। हेली को ठीक करने के उद्देश्य से इसे वायु सेना के एमआई 17 हेलिकॉप्टर की मदद से हैंग करके गौचर हवाई पट्टी पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान एमआई 17 डिस बैलेंस होने लगा। इस पर खतरे को भांपते हुए पायलट ने हेली को घाटी में ही छोड़ दिया।

थारू कैंप के पास हुआ हादसा

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने कहा, ”शनिवार को एमआई-17 एयरक्रॉफ्ट की मदद से हेलीकॉप्टर को मरम्मत के लिए गौचर हवाई पट्टी पर लाने की योजना थी। थोड़ी दूरी तय करते ही हेलीकॉप्टर के वजन और हवा के कारण एमआई-17 का संतुलन बिगड़ने लगा, जिसके कारण हेलीकॉप्टर को थारू कैंप के पास छोड़ना पड़ा।”

ये भी पढ़ें- किसान महापंचायत में पहुंची विनेश फोगाट, कहा- राजनीति पर बात नहीं करूंगी

जिला पर्यटन अधिकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में कोई यात्री या सामान नहीं था। बचाव टीम घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। उन्होंने लोगों से हेली क्रैश में किसी के हताहत होने संबंधित अफवाह न फैलाने की अपील की है।

नदी में गिरा हेलिकॉप्टर

एसडीआरएफ का कहना है कि आज बचाव दल को लिनचोली पुलिस पोस्ट के जरिए सूचना मिली कि एक निजी कंपनी का खराब हेलिकॉप्टर, जिसे दूसरे हेलिकॉप्टर द्वारा श्री केदारनाथ हेलीपैड से गौचर हेलीपैड तक ले जाया जा रहा था, थारू कैंप के पास नदी में गिर गया है। इस पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें- हिमाचल ही नहीं, ये राज्य भी फंसे हैं कर्ज के दलदल में; तमिलनाडु टॉप पर

एसडीआरएफ ने बताया कि इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड