Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राहुल गांधी, अखिलेश यादव से पहले रायबरेली पहुंचीं सोनिया गांधी, जानें क्या है चुनावी प्लान

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव कल जनसभा को संबोधित करेंगे। मगर इससे पहले ही दो दशकों से रायबरेली से सांसद रह चुकी सोनिया गांधी पहले ही रायबरेली पहुंच चुकी हैं।
lok sabha election 2024 india alliance held public meeting in rae bareli Rahul Gandhi sonia gandhi

Sonia Gandhi In Rae Bareli: देश भर में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। कल यानी 17 मई को कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अपनी चुनावी रैली करने वाली है। लोकसभा इलेक्शन में रायबरेली की हमेशा से ही महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में गांधी परिवार अपनी पारंपरिक सीट पर जीत हासिल करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहा है।

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी सोनिया गांधी

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव कल जनसभा को संबोधित करेंगे। मगर इससे पहले ही दो दशकों से रायबरेली की सांसद रहीं सोनिया गांधी पहले ही रायबरेली पहुंच चुकी हैं। सोनिया दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज वो भुएमऊ में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद कल (शुक्रवार) को दोपहर 1 बजे आईटीआई मैदान में जनसभा होगी।

कांग्रेस के लिए क्यों महत्वपूर्ण है रायबरेली सीट?

बता दें कि कांग्रेस के लिए रायबरेली गढ़ माना जाता है। इस सीट से गांधी परिवार ने कई बार जीत हासिल की है। इस बार पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले राहुल ने अमेठी सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने हराया था। वहीं, इस बार बीजेपी ने रायबरेली सीट पर दिनेश प्रताप सिंह को राहुल के खिलाफ मैदान में उतारा है।

यूपी की 14 सीटों पर होगा पांचवें चरण का मतदान

लोकसभा चुनाव में चार चरणों का मतदान पूरा हो गया है। वहीं, पांचवें चरण का मतदान सियासी नजरिए से काफी महत्वपूर्ण है। 20 मई को यूपी के लखनऊ, रायबरेली, मोहनलालगंज, अमेठी, फैजाबाद, कैसरगंज समेत 14 सीटों पर वोटिंग होने वाली है। ऐसे में राजनीतिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के नजरिए से ये हाई प्रोफाइल सीटें हैं।

गौरतलब है कि यूपी में सपा और कांग्रेस का गठबंधन है, दोनों ही दल I.N.D.I.A अलायंस का हिस्सा है। इसी के चलते कांग्रेस और सपा कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग