Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Gullak Season 4: लौट आया है मिश्रा परिवार, जानें कैसा हैं ये नया सीजन

गुल्लक सीजन 4 सोनी लिव एप पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। सीरीज को दर्शकों का अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है।
‘Gullak 4’ Web Series

‘Gullak 4’ Web Series: टीवीएफ की पॉपुलर सीरीज गुल्लक का नया सीजन एक बार फिर आपको गुदगुदाने आ गया है। ये सीरीज का चौथा सीजन है, इससे पहले के तीनों सीजन में मिश्रा परिवार ने दर्शकों का खूब दिल जीता। एक मिडिल क्लास फैमिली की साधारण सी कहानी लोगों के जहन में उतर गई। गुल्लक सीजन 4 सोनी लिव एप पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। सीरीज को दर्शकों का अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है।

‘गुल्लक 4’ की रिलीज को लेकर दर्शकों में क्रेज बना हुआ था। ये सीजन सही समय पर रिलीज हुआ है। दरअसल, इस बार बेव सीरीज को वीकेंड के नजदीक रिलीज किया गया। इस बार दर्शक गुल्लक 4 देखते हुए, अपना वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं। ये सीरीज एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी है, जिसके किसी न किसी एपिसोड से आप खुद को जरूर रिलेट कर पाएंगे।

हर बार की तरह इस बार भी मिश्रा परिवार की कहानी में आपको नयापन नजर आएगा, लेकिन मिश्रा परिवार के चारों सदस्यों का वही अंदाज आपको देखने को मिलेगा। इस सीजन की कहानी को इस तरह पेश किया गया है कि आपको लगेगा कि इसके पिछले सीजन को आपने अभी-अभी खत्म किया है। दोनों सीजन की कहानी के बीच आपको कोई भी गेप नजर नहीं आएगा। गुल्लक का तीसरा सीजन जहां खत्म होता है, वहीं से चौथे सीजन की शुरूआत होती है।

‘गुल्लक 4’ संतोष मिश्रा और उनकी पत्नी शांति मिश्रा के दोनों बेटे बड़े होते नजर आ रहे हैं। मिश्रा परिवार के बड़े बेटे आनंद उर्फ अनु की नौकरी लग गई है। वहीं, छोटा बेटा अमन मिश्रा टीनएज से जवानी की ओर बढ़ रहा होता है। इस बार मिश्रा परिवार पर एक नयी मुसीबत आ गई है। दरअसल, नगर निगम वालों ने संतोष मिश्रा के नाम कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। नगर निगम का कहना है कि संतोष और शांति का परिवार जिस जगह रह रहा है वह उनके मैप के आधार पर नहीं बना हुआ है। कुछ ऐसे ही गुल्लक के इस सीजन की कहानी आगे बढ़ती है।

यह भी पढ़े- Ramayan के ‘लक्ष्मण’ को उर्फी जावेद ने सुनाई खरीखोटी, अयोध्यावासियों को कहा था स्वार्थी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही