Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

देश में सुरक्षा एजेंसियों की लीडरशिप में सरकार ने किया बड़ा बदलाव

NIA | BPR &D | NDRF | SHRESHTH BHARAT

केंद्र सरकार ने भारत के सुरक्षा तंत्र में बड़ा बदलाव किया है। केंद्र ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), बीपीआर (BPR) व एनडीआरएफ  (NDRF) प्रमुखों को बदला है। सीनियर आईपीएस सदानंद दाते को राष्ट्रीय जांच एजेंसी के नए महानिदेशक का कार्य सौंपा गया है। उनके बैचमेट राजीव कुमार को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी) का प्रमुख बनाया गया है। उनसे एक साल जूनियर पीयूष आनंद को एनडीआरएफ के प्रमुख के रुप में नियुक्त किया है।

NIA के प्रमुख होंगे सदानंद दाते

सदानंद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी के कार्यकाल के लिए 31 दिसंबर 2026 या अगले आदेश तक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आतंकवाद रोधी एजेंसी के अध्यक्ष के रुप में दिनकर गुप्ता 31 मार्च को अपना पद संभालेंगे।

NDRF के प्रमुख होंगे पीयूष आनंद

इसके बीच 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी पीयूष आनंद को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया (NDRF) के प्रमुख के रुप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले पीयूष आनंद केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल (CISF) के विशेष महानिदेशक का कार्यभार संभाल रहे थे। आनंद के सामने एनडीआरफ की बढ़ती चुनौतियों के बीच तालमेल बैठाना होगा। उनको प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ सरकार के कमिटमेंट को लेकर काम को आगे बढ़ाना है।

पीयूष को पद पर शामिल होने की तारीख से दो साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। वर्तमान में इस पद पर अतुल करवाल हैं जो 31 मार्च को रिटायरय होंगे। इस तरह 31 मार्च के बाद पीयूष इस पद को संभालेंगे।

BPR &D के प्रमुख होंगे राजीव कुमार

राजस्थान कैडर के एक और सीनियर आईपीएस राजीव कुमार को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR &D) का महानिदेशक नियुक्त किया है। राजीव कुमार की नियुक्ति से पुलिसिंग में इनोवेशन  और आधुनिकरण पर जोर देने के लिए सरकार ने पहल की है। राजीव कुमार इस पद पर 30 जून 2026 तक कार्यरत रहेंगे।

ये तीनों नियुक्तियों को नेशनल सिक्योरिटी में दक्षता, प्रभावशीलता और समन्वय को बढ़ाना है।  

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना
UP Election 2027
यूपी 2027 की तैयारी तेज! PM मोदी और नितिन नवीन से मिले CM योगी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण