Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

G7 Summit 2026: विश्व मंच पर भारत का बढ़ता प्रभाव, G7 की ग्रुप फोटो में केंद्र में दिखे प्रधानमंत्री मोदी; ग्रुप फोटो ने खींचा ध्यान

G7 Summit 2026

G7 Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के खूबसूरत रिसॉर्ट शहर एवियन-लेस-बैंस में आयोजित 52वें जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने वैश्विक नेताओं के साथ मिलकर पारंपरिक ग्रुप फोटो खिंचवाई। यह ऐतिहासिक ग्रुप फोटो फ्रांस की प्रसिद्ध झील ‘लेक जेनेवा’ के तट पर स्थित एवियन-लेस-बैंस में ली गई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ग्रुप फोटो के केंद्र में प्रमुख नेताओं के साथ खड़े नजर आए, जो वैश्विक मंच पर भारत और ग्लोबल साउथ की बढ़ती ताकत को दिखाता है। यह सम्मेलन 15 से 17 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री इस मंच पर विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं।

G7 Summit 2026: ट्रम्प, मैक्रॉन और मेलोनी के साथ पीएम मोदी, G7 की ग्रुप फोटो बनी चर्चा का केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी के साथ उस प्रतिष्ठित तस्वीर में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा, इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा सहित कई प्रमुख विश्व नेता भी दिखाई दिए।

मैक्रॉन के निमंत्रण पर फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, G7 मंच पर फिर दिखा भारत का बढ़ता कद

ग्रुप फोटो खिंचवाने से पहले, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने फ्रांस के एवियन में G7 शिखर सम्मेलन 2026 के आयोजन स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति के आधिकारिक निमंत्रण पर इस उच्चस्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंचे थे। इस विशेष निमंत्रण के साथ ही भारत भागीदार राष्ट्र के रूप में शिखर सम्मेलन में 13वीं बार भाग ले रहा है और प्रधानमंत्री लगातार सातवीं बार इस वैश्विक मंच में शामिल हो रहे हैं। (G7 Summit 2026)

पीएम ट्रम्प समेत कई नेताओं से करेंगे अहम मुलाकात

इस सत्र में जी7 देशों के नेता, साझेदार राष्ट्र और विश्व बैंक और अफ्रीकी विकास बैंक सहित प्रमुख वैश्विक वित्तीय संस्थानों के प्रमुख एक साथ आएंगे, और विचार-विमर्श अंतरराष्ट्रीय सहयोग, सतत विकास और गंभीर वैश्विक आर्थिक चुनौतियों पर केंद्रित रहने की उम्मीद है।इन सामूहिक सत्रों के अलावा, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम इस आयोजन के दौरान उच्च स्तरीय कूटनीति से भरा हुआ है, जहां वे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सहित वैश्विक समकक्षों के साथ कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें करने वाले हैं। (G7 Summit 2026)

इसके अलावा, प्रधानमंत्री की 17 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ एक बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय बैठक भी होने वाली है, जिसकी पुष्टि व्हाइट हाउस ने की है कि इसमें प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड