श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Eid-al-Fitr 2024: ईद-उल-फ़ित्र के मौके पर गांधी मैदान पहुंचे नीतीश कुमार

CM Nitish Kumar | patna | gandhi maidan | eid al fitr | shreshth bharat

Eid-al-Fitr 2024: भारत समेत दुनियाभर में आज ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचे। गांधी मैदान में हजारों में संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए जमा हुए थे। आज पूरे देश में Eid-al-Fitr मनाई जा रही है। एक माह चले पवित्र रमजान के बाद बुधवार की शाम को ईद के चांद के दीदार हो गए। इसलिए देश के अधिकांश हिस्सों में आज यानी गुरुवार को ईद मनाई जा रही है।  

बुधवार की शाम को चांद के दीदार के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई दी। इसके बाद लोग ईद की खरीदारी में मशगूल हो गए। चांद दिखने के बाद लोगों ने ईद की बची हुई तैयारी शुरू कर दी। लोग इत्र, टोपी, सेवइयां और दूसरे ड्राई फ्रूट खरीदते हुए नजर आए।‌ राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में लोगों ने ईद मनाई। पुरानी दिल्ली के अलावा जामिया नगर, सीलमपुर, जाफराबाद, निजामुद्दीन समेत दूसरे बाजारों में भीड़ बढ़ गई। यह सिलसिला पूरी रात चला। ईद को लेकर बड़े, बुजुर्ग, बच्चे सब उत्साहित नजर आए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी