Eid-al-Fitr 2024: भारत समेत दुनियाभर में आज ईद-उल-फितर मनाई जा रही है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचे। गांधी मैदान में हजारों में संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए जमा हुए थे। आज पूरे देश में Eid-al-Fitr मनाई जा रही है। एक माह चले पवित्र रमजान के बाद बुधवार की शाम को ईद के चांद के दीदार हो गए। इसलिए देश के अधिकांश हिस्सों में आज यानी गुरुवार को ईद मनाई जा रही है।
#WATCH | Patna: Bihar CM Nitish Kumar arrives at Gandhi Maidan, where devotees gathered to offer namaz on the occasion of Eid-ul-Fitr. pic.twitter.com/2eZYl4YwEf
— ANI (@ANI) April 11, 2024
बुधवार की शाम को चांद के दीदार के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई दी। इसके बाद लोग ईद की खरीदारी में मशगूल हो गए। चांद दिखने के बाद लोगों ने ईद की बची हुई तैयारी शुरू कर दी। लोग इत्र, टोपी, सेवइयां और दूसरे ड्राई फ्रूट खरीदते हुए नजर आए। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में लोगों ने ईद मनाई। पुरानी दिल्ली के अलावा जामिया नगर, सीलमपुर, जाफराबाद, निजामुद्दीन समेत दूसरे बाजारों में भीड़ बढ़ गई। यह सिलसिला पूरी रात चला। ईद को लेकर बड़े, बुजुर्ग, बच्चे सब उत्साहित नजर आए।
