श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लालू यादव के कई ठिकानों पर ED के छापे

07_06_2022-lalu_yadav_rabri_devi_22781069

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लैंड फॉर जॉब स्कैम में बड़ी कार्रवाई करते हुए लालू और उनके करीबियों के बिहार और यूपी स्थित 15 ठिकानों पर छापेमारी की है. ये छापेमारी लालू यादव और उनके करीबियों के यहां पड़े हैं. इससे पहले CBI ने इस मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी से पूछताछ भी की थी. CBI ने सोमवार को पटना में राबड़ी देवी से पूछताछ की और इसके अगले दिन CBI की टीम दिल्ली में मीसा भारती के घर पहुंची थी जहां CBI ने लालू यादव से कई घंटों तक पूछताछ की थी. आपको बता दे कि लालू मीसा भारती के दिल्ली स्थित घर पर ही रूके हुए हैं. ED ने शुक्रवार की सुबह ये छापेमारी की कार्रवाई की. कार्रवाई करते हुए ED ने आरजेडी के पूर्व विधायक अबु दोजाना के पटना स्थित घर पर छापेमारी की. अबु दोजाना सीतामढ़ी के सुरसंड से विधायक रह चुके हैं. अबु दोजाना लालू यादव के बहुत खास माने जाते है. CBI को दोजाना के खिलाफ जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में कुछ सबूत मिले हैं उसी के आधार पर छापेमारी और पूछताछ की जा रही है.

गौरतलब है कि ये लैंड फॉर जॉब स्कैम का केस 14 साल पुराना है, जब लालू यादव रेल मंत्री थे, तब लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन नाम लिखवा ली थी. लालू 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे थे. CBI ने इस मामले में 18 मई को केस दर्ज किया था. CBI की माने तो लोगों को पहले रेलवे में ग्रुप डी के पदो पर substitute के तौर पर भर्ती किया गया और जब उनके परिवार ने जमीन का सौदा किया, तब उन्हें रेगुलर कर दिया गया. ऐसा लग रहा है कि लालू यादव परिवार की मुश्किले खत्म होने वाली नहीं है पहले चारा घोटाला और अब ये नया स्कैम लगातार लालू और उनके परिवार की मुश्किले बढ़ा ही रहा है.

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज