Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Loksabha Election 2024: वोट दीजिए और जीतें हीरे की अंगूठी, रेफ्रिजरेटर और टीवी

ELECTION COMMISSION | LOKSABHA ELECTION 2024 | BHOAPL | VOTERS | AWARD | SHRESHTH BHARAT

Election Commission: चुनाव आयोग ने मतदान के दिन भोपाल लोकसभा क्षेत्र में हर दो घंटे में एक लकी ड्रा खोलने की घोषणा की है। इस लकी ड्रा में उन लोगों को मौका दिया जाएगा, जिनको वोटिंग के बाद स्याही लगाई जाएगी। इस लकी ड्रा में हीरे की अंगूठी, रेफ्रिजरेटर, टीवी और अन्य उपहार जीतने का मौका मिलेगा। भोपाल में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। चुनाव अधिकारियों को उम्मीद है कि इनाम की लालच में इस बार मतदाता घरों से बाहर निकलेंगे। IMD के अनुसार मतदान के दिन पारा भी 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि मतदान के दिन, हर मतदान केंद्र पर तीन लकी ड्रा का आयोजन किया जाएगा।  सुबह 10 बजे,  दोपहर तीन बजे और शाम छह बजे इन लकी ड्रा का समय निर्धारित किया गया है। इनमें से प्रत्येक ड्रा में एक विजेता को पुरस्कार दिया जाएगा।

तीसरा चरण— 7 मई

भोपाल लोकसभा की सीट पर तीसरे चरण में चुनाव होगा। उससे पहले धीमे मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने वोटिंग के दौरान इनाम देने की घोषणा की है।

भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा ने सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काटकर पूर्व महापौर आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं,  कांग्रेस ने अरुण श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर पांच लाख के करीब मुस्लिम वोटर्स हैं। भाजपा को वोटों के ध्रुवीकरण का फायदा हो सकता है। यही वजह है कि भाजपा ने दो विधानसभा चुनाव हारे आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रोड शो किया था। इस सीट पर तीन लाख ब्राह्मण और ढाई लाख कायस्थ वोटर्स हैं। इसी वजह से भाजपा ने जाति का कार्ड खेला है।

भोपाल सीट पर 1989  से भाजपा का कब्जा है। 2019 में भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को 3.86 लाख वोट से हराया था।
विधानसभा सीटों की बात करें तो भोपाल में 8 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 6 भाजपा और दो सीट कांग्रेस के पास है।  

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार