Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इन आदतों से बच्चों को किताबों से हो जाएगा प्यार, आप भी अपनाएं ये टिप्स

children | KIDS | LIFESTYLE | SHRESHTH BHARAT

PARENTING TIPS: आजकल बच्चे ज्यादातर समय फोन या टैबलेट पर खेलने में लगाते हैं। हर माता-पिता को यह शिकायत रहती है कि उनका बच्चा पढ़ना नहीं चाहता है या फिर किताबों को देखकर ही वह दूर भागने लगता है। आज के डिजिटल जमाने में बच्चे फोन के करीब होते जा रहे हैं और किताबों से दूर। जब बच्चे नहीं पढ़ते तो पेरेंट्स भी बच्चों पर काफी गुस्सा होने लगते हैं और उन्हे डांट देते हैं। यदि आप हर समय बच्चों को डांटते ही रहेंगे तो बच्चे पढ़ाई से और भागेंगे। आपके डांटने पर वह भले ही डर की वजह से पढ़ने बैठ जाएं, लेकिन इससे वह अच्छी तरह फोकस नहीं कर पाते हैं। बच्चों को पढ़ाई करवाने के लिए उन्हें प्यार से ट्रीट करना तो जरूरी होता ही है।

बच्चों का मन काफी चंचल होता है और यही वजह होती है कि पढ़ाई करते वक्त वह जल्दी बोर हो जाते हैं। बच्चों को पढ़ाने के लिए पेरेंट्स अलग-अलग तरीके अपना सकते हैं।

खुद भी पढ़ें

घर या फिर परिवार में जिस तरह का माहौल होता है, वही परिवर्तन आप अपने बच्चों के व्यवहार में देखेंगे। दरअसल बच्चे हमेशा अपने माता-पिता और घर के बाकी बड़ों से देखकर ही सीखते हैं। यदि अपने बच्चों में पढ़ाई के प्रति ललक जगानी है तो इसके लिए आपको खुद भी उनके साथ बैठकर पढ़ना होगा। इसके लिए आप उनके सामने किताबें पढ़ने बैठ सकते हैं, उसमें से उन्हें कहानी पढ़ा सकते हैं। इस तरह से धीरे-धीरे बच्चे भी किताबें पढ़ने के प्रति उत्सुक होंगे और वह पढ़ना चालू कर देंगे।

बच्चों में रहती है जिज्ञासा

बच्चे जब कुछ पढ़ते हैं तो उनमें कई चीजों को जानने को लेकर उत्सुकता रहती है। इसलिए जब अपने बच्चों को पढ़ाएं तब उन्हें पूरा उदाहरण देते हुए पढ़ाएं। आप बच्चों को चित्रों की सहायता से उदाहरण देकर समझा सकते हैं। बच्चों को पसंद आने वाली चीजों से जुड़ी किताबें खरीदें, जैसे- जानवर, सुपरहीरो या परियों की कहानियों की किताब।

बच्चों को घुमाने ले जाएं लाइब्रेरी

बचपन से ही अगर आप अपने बच्चों को ऐसी जगहों पर ले कर जाते रहेंगे जहां पढ़ाई का माहौल हो तो आगे चलकर बच्चों की रूचि उन चीजों में बनी रहेगी। बच्चों को लाइब्रेरी घमाएं। बच्चों को बुक स्टोर साथ में लेकर जाएं और अलग-अलग तरह की किताबों को लेकर उनसे चर्चा करें।

जब बच्चा पढ़ाई करने बैठे तो उसे प्रोत्साहित करते रहें, उसके अच्छे कार्यों पर उसको शाबासी दें। यदि वह क्लास में अच्छे नंबर लाता है तो उसके साथ सेलिब्रेट करें। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार