UP Politics: राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकारों में ब्राह्मणों का सबसे अधिक उत्पीड़न हुआ था। ब्राह्मण समाज का अपमान करना ही समाजवादियों की पुरानी आदत है। ब्राह्मण को समाज में देवतुल्य माना गया है। वह समाज के कल्याण का काम करता है। ये आश्चर्यजनक हैं कि जिन्होंने प्रभु राम को नहीं माना था, वे आज राम की चिंता कर रहे हैं। जब वे प्रभु राम को बचाने की बात करते हैं तो साफ़ हो जाता है कि अपने अस्तित्व को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

डॉ शर्मा ने कहा की राम नगरी में तिरंगा यात्रा का विहंगम स्वरूप देखने को मिला है। यहाँ पर राष्ट्र रक्षा यज्ञ को संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। इस यात्रा में देश का नौजवान भारत माता की जय के जयघोष के साथ तिरंगा लिए शामिल हुआ। तिरंगा यात्रा देश की एकता का मजबूत संदेश देती है।
UP Politics: राम मंदिर का विरोध करने वाले आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे- डॉ. दिनेश शर्मा
सांसद ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का विरोध एवं राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले, रामनगरी की सड़कों को रामभक्तों के लहू से लाल करने वाले सनातनियों के राम मंदिर के पूरा होने को देखकर अचंभित हैं।यहाँ केवल मंदिर नहीं बना है बल्कि आधुनिक अयोध्या बनी है। अयोध्या का स्वरूप बदल चुका है। ये परिवर्तन विपक्ष को नहीं पसंद आ रहा है। वे चाहते है कि मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम हो जाए। सरकार राम मंदिर प्रकरण में किसी भी दोषी को छोड़ेगी नहीं। सपा कांग्रेस ने साधु संतों का अपमान किया है और उन्हें पता होना चाहिए कि देश साधु संतों के आशीर्वाद के साथ विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने गांधी पार्क सिविल लाइन अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। श्रीरामलला एवं श्री हनुमानगढ़ी के दर्शन किए, कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा भी की।सांसद ने अंबेडकर नगर में उo प्रo अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा आयोजित मुस्लिम महिलाओं की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भी किया। (UP Politics)
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष श्री कमलेश श्रीवास्तव, महापौर श्री गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक श्री राम चंद्र यादव, विधायक श्री अभय सिंह, विधायक श्री चंद्रभानु पासवान, पूर्व महापौर श्री ऋषि उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष श्री अक्षय मिश्रा, महामंत्री श्री परमानंद मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष श्री हरभजन गौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शक्ति सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे। (UP Politics)











