Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हाथ-पैर बांधे, लोहे की रॉड… वाराणसी में तांत्रिक की निर्मम हत्या का खुलासा; अंधविश्वास के चलते वारदात को अंजाम, 6 गिरफ्तार

Varanasi Tantrik Murder Mystery

Varanasi Tantrik Murder Mystery: वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में तांत्रिक अनीश उपाध्याय की निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने परिवार में चल रही बीमारी और आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए तांत्रिक को बुलाया था, लेकिन समस्या ठीक होने के बजाय और बिगड़ने पर अंधविश्वास और गुस्से में आकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

Varanasi Tantrik Murder Mystery: ‘ऊपरी साया’ बताकर तांत्रिक ने की पूजा, फिर…

जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी सोनू और उसके परिवार में लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंगी चल रही थी। तांत्रिक अनीश उपाध्याय ने इसे ‘ऊपरी साया’ (भूत-प्रेत) का असर बताया और निवारण के लिए कंचनपुर स्थित किराए के मकान में 4-5 दिनों तक पूजा-पाठ किया। पूजा के बाद भी जब सबसे छोटे भाई विकास की तबीयत और ज्यादा खराब हो गई, तो परिवार को लगा कि तांत्रिक ही उनकी बर्बादी का कारण है।इसके अलावा पुलिस पूछताछ में तांत्रिक के अवैध संबंध की बात भी सामने आई है।

आरोपियों ने अपने एक साथी साहिल पर ‘भूत का साया’ होने का बहाना बनाकर तांत्रिक अनीश को दोबारा कंचनपुर के किराए के मकान में बुलाया कमरे के अंदर तांत्रिक के पैर और हाथ बांध दिए गए। चीख-पुकार बाहर न जा सके, इसके लिए आरोपियों ने कमरे में लगे म्यूजिक सिस्टम पर तेज आवाज में गाने बजा दिए। आरोपियों ने लकड़ी के स्टूल, लोहे की रॉड और घरेलू गैस सिलेंडर को तांत्रिक के सीने पर पटक कर और पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद कमरे में फैले खून के निशानों को साफ किया गया। दुर्गंध को दबाने के लिए रूम फ्रेशनर और बॉडी स्प्रे का इस्तेमाल किया गया और शव को ले जाकर हाईवे के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। (Varanasi Tantrik Murder Mystery)

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

तांत्रिक अनीश 30 जून से लापता थे और 9 जुलाई को उनकी गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 5 जुलाई को ही पुलिस को झाड़ियों से एक सड़ा-गला शव मिला था, जिसकी पहचान तांत्रिक की मां और पत्नी ने हाथ पर बने टैटू को देखकर की। वाराणसी पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनू (मुख्य आरोपी), विशाल, विकास कुमार गौड़, साहिल गौड़, अभिषेक उर्फ रोहित कश्यप, मोहित कश्यप, के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि सोनू को 13 अगस्त को लालपुर पांडेपुर पुलिस स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया गया था। विशाल, विकास और साहिल को उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे काली माता मंदिर से नई बस्ती की ओर जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं, अभिषेक और मोहित को 14 अगस्त को सुबह करीब 2:10 बजे पांडेपुर के घनश्याम पीजी कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया। (Varanasi Tantrik Murder Mystery)

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया घरेलू गैस सिलेंडर, लकड़ी का स्टूल, लोहे की रॉड और वो म्यूजिक सिस्टम बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, आत्मनिर्भर भारत के दम पर 2047 तक विकसित राष्ट्र का संकल्प
Varanasi Tantrik Murder Mystery
हाथ-पैर बांधे, लोहे की रॉड... वाराणसी में तांत्रिक की निर्मम हत्या का खुलासा; अंधविश्वास के चलते वारदात को अंजाम, 6 गिरफ्तार
Vande Mataram
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम’, मोदी सरकार के फैसले पर सियासी बहस तेज
Akhilesh Yadav on Independence Day
स्वतंत्रता दिवस पर अखिलेश का केंद्र पर निशाना, बोले- देश की समृद्धि के लिए अभी लंबी चुनौती
UP CM Yogi Launch ‘Youth Brigade Scheme
80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी ने लॉन्च की ‘युवा ब्रिगेड योजना’, बिना गारंटी मिलेगा ₹5 लाख तक का लोन
80th Independence Day
80th Independence Day: मां तुझे सलाम से लेकर चकदे इंडिया तक... 15 अगस्त पर सुनें देशभक्ति के ये सदाबहार गीत