Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पश्चिम बंगाल के 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, चंद्रचूड़ ने किया टॉप

West Bengal | West Bengal 10th Board Result | shreshth bharat |

West Bengal Board Result: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को 10वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। राज्य में विद्यार्थियों का शानदार प्रर्दशन रहा है। कूचबिहार के चंद्रचूड़ सेन ने 99 प्रतिशत अंक हासिल करके पूरे राज्य में टॉप किया है। उन्होंने कुल 693 अंक प्राप्त किए हैं।

पश्चिम बंगाल का नाम रोशन करने वाले चंद्रचूड़ सेन कूचबिहार जिले के राम भोला के रहने वाले हैं। चंद्रचूड़ सेन ने 99 प्रतिशत अंक हासिल करके पूरे राज्य में टॉप किया है। वहीं, सम्यप्रिया गुरु ने पुरुलिया जिला स्कूल से 98.86 प्रतिशत हासिल करके दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सम्यप्रिया को कुल 692 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर 691 अंकों के साथ तीन परीक्षार्थी हैं। इनमें दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट हाई स्कूल के उदयन प्रसाद, बीरभूम जिले के न्यू इंट्रीगेटेड गवर्नमेंट स्कूल इलमबाजार की पुष्पिता बांसुरी और दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर रामकृष्ण मिशन विद्यालय के नैरित रंजन पाल 98.71 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने परीक्षा के परिणाम की घोषणा की। रामानुज गांगुली ने बताया कि इस बार राज्य में कुल 9,12,558 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 7,65,252 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार छात्र-छात्राओं का शानदार प्रर्दशन रहा है। इस बार 86.31 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। पिछले साल 86.15 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए थे। इस बार राज्य में 89.21 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं और 83.90 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं। पिछले साल 89.76 प्रतिशत छात्र व 83.05 प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में पास हुई थीं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज