Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Kolkata Doctor Case: कबिता सरकार कौन हैं, जो लड़ेंगी आरोपी संजय रॉय का केस

सील्डा कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले की सुनवाई के लिए कबिता सरकार को मुख्य आरोपी संजय रॉय का वकील नियुक्त किया है।
Kolkata Doctor Case| shreshth bharat

Kolkata Doctor Case: कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। लोग सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग कर रहे है।

इसी बीच इस केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सियालदह कोर्ट ने इस केस की सुनवाई के लिए कबिता सरकार को आरोपी संजय रॉय का वकील नियुक्त किया है।

बता दें कि कबिता सरकार पिछले 25 सालों से वकालत कर रही हैं। उन्होंने इस केस को अपने करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण केस का दर्जा दिया है।

कबिता सरकार क्यों लड़ रहीं संजय रॉय का केस?

आरोपी संजय रॉय का केस (Kolkata Doctor Case) कबिता सरकार लड़ेंगी, जैसे ही ये खबर सामने आई, लोगों के मन में ये सवाल उठने लगे कि आखिर कबिता क्यों ये केस लड़ रही हैं? दरअसल, कबिता सरकार ने ये केस इसलिए स्वीकार किया, क्योंकि उनका मानना है कि इंसाफ अदालत में सुनवाई के बाद ही मिलना चाहिए। पहले से कोई फैसला नहीं सुनाना चाहिए।

कोलकाता केस से अलग हो जाइए… कपिल सिब्बल से कांग्रेस नेता ने की रिक्वेस्ट

कबिता मानती है कि हर व्यक्ति को निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार है, फिर चाहे वह आरोपी ही क्यों न हो। इस केस के दैरान कबिता सरकार ने अपने सीनियर सौरव बनर्जी का साथ मांगा है। इस केस में वह मृत्युदंड के खिलाफ हैं और उनका मानना है कि उम्रकैद ही सबसे बड़ी सजा होनी चाहिए। उनका मानना हैं कि अपराधियों को अपने किए पर पछतावा करने का मौका मिलना चाहिए।

आरोपी संजय रॉय को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

आरोपी संजय रॉय आज फिर से अदालत में पेश होगा। पहली बार उससे राज्य के नियुक्त बचाव पक्ष के वकील मिलेंगे। बता दें कि अदालत में उसकी पिछली पेशी के दौरान कोई भी वकील उसका केस लड़ने को तैयार नहीं हुआ था।

बृजभूषण मामले में विनेश फोगाट ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही