Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कोलकाता केस से अलग हो जाइए… कपिल सिब्बल से कांग्रेस नेता ने की रिक्वेस्ट

बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ममता सरकार पर निशाना साधा है। चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में ममता सरकार की तरफ से  केस में पैरवी कर रहे प्रसिद्ध वकील कपिल सिब्बल से केस न लड़ने का अनुरोध किया है।
Kolkata Rape-Murder | shreshth bharat

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप और हत्या के मामले में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लोग इस मामले में इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

इस मामले को लेकर ममता सरकार को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। विपक्ष भी ममता सरकार पर लगातार सवाल खड़े कर रही है। टीएमसी के अंदर से भी सरकार के खिलाफ आवाज उठ रही है।

अब बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ममता सरकार पर निशाना साधा है। चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में ममता सरकार की तरफ से  केस में पैरवी कर रहे प्रसिद्ध वकील कपिल सिब्बल से केस न लड़ने का अनुरोध किया है।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कपिल सिब्बल एक बड़े वकील हैं, उनको इस केस से अपना नाम पीछे ले लेना चाहिए, ये मेरा उनसे अनुरोध है। सिब्बल जी को बंगाल की आम जनता के गुस्से को देखते हुए पीछे हट जाना चाहिए।

अधीर रंजन चौधरी ने कही ये बात

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कपिल सिब्बल एक मशहूर वकील है। हिंदुस्तान के कानून जगत में वो एक बड़ा सितारा भी हैं। मैं उनसे ये गुजारिश करूंगा कि आप केस से अलग हो जाओ।

बृजभूषण मामले में विनेश फोगाट ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

चौधरी ने आगे कहा कि ऐसा मैं बंगाल के आम लोगों की भावना और गुस्से को देखते हुए हुए कह रहा हूं। अपराधियों की तरफदारी ना करें तो बेहतर है, क्योंकि आप कभी लोकसभा के चुने हुए जनप्रतिनिधि थे। अभी भी राज्यसभा सदस्य हैं।

चौधरी ने आगे कहा कि आम लोगों में आरजी कर अस्पताल की घटना के बाद जो क्रोध और आक्रोश है, वह ज्वालामुखी की तरह निकल रहा है। उसे देखते हुए आपको (सिब्बल) सोचना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डॉक्टर की मौत के बाद उनके परिवार से मिलीं और उनको लुभाने की कोशिश करते हुए कहा कि आपको 10 लाख रुपये दे दिए जाएंगे, चुप हो जाओ। आपको (कपिल सिब्बल) भी तो कम राशि नहीं देग। ममता के पास बहुत पैसा है, जो हमारे टैक्स का पैसा है।

कपिल सिब्बल पर भड़के तुषार मेहता, कहा ‘कम से कम हंसिए मत’

सोशल मीडिया का जिक्र करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सिब्बल साहब, सोशल मीडिया पर अब जो देखने को मिल रहा है, उसे देखकर बुरा लगता है। सोशल मीडिया पर आपके खिलाफ लोग बुरा लिख रहे हैं, जो मुझे अच्छा नहीं लग रहा है। आप कभी हमारे पार्टी के नेता थे, मंत्री थे और मानव संसाधन मंत्री थे। छोटे-मोटे मंत्री तो नहीं थे आप। ये सारी चीज के मद्देनजर आपको इस केस (Kolkata Rape-Murder Case) से खुद को अलग कर लेना चाहिए, ये मेरी आपसे रिक्वेस्ट है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग