Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या जय शाह ICC के नए चेयरमैन बनकर रचेंगे इतिहास !

Jay Shah: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नए चेयरमैन बन सकते हैं। वे मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे।
Jay Shah

Jay Shah: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नए चेयरमैन बन सकते हैं। वे मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे।

30 नवंबर को खत्म हो रहा बार्कले का कार्यकाल

बार्कले का कार्यकाल इस साल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है। उन्होंने खुद को चेयरमैन की रेस से अलग कर लिया है। इससे जय शाह का चेयरमैन बनना तय माना जा रहा है। बता दें कि जय शाह ने सचिव के तौर पर बीसीसीआई को काफी मजबूत और ताकतवर बनाया है।

बार्कले का कहना है कि वह तीसरे कार्यकाल के इच्छुक नहीं हैं। इसलिए वे चेयरमैन की रेस से खुद को अलग कर रहे हैं। बार्कले को नवंबर 2020 में आईसीसी के स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें 2022 में फिर से अध्यक्ष चुना गया।

27 अगस्त तक कर सकते हैं नामांकन

जय शाह को आईसीसी के चेयरमैन पद के नामांकन के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड का समर्थन प्राप्त हो चुका है। नामांकन करने की अंतिम तारीख 27 अगस्त है।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

तीन साल का रहेगा कार्यकाल

अगर जय शाह आईसीसी के चेयरमैन बनते हैं तो उनका कार्यकाल तीन साल का रहेगा। वे सबसे युवा चेयरमैन होंगे। इस समय उनकी आयु 35 साल है। उनसे पहले जगमोहन डालमिया (1997 से 2000) और शरद पवार (2010-2012) यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

जय शाह इस समय आईसीसी की वित्त और वाणिज्यिक मामलों की उप समिति के प्रमुख हैं। मतदान करने वाले 16 सदस्यों में से अधिकांश के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।

सचिव के रूप में 2025 तक है कार्यकाल

जय शाह का बीसीसीआई सचिव के तौर पर कार्यकाल अक्तूबर 2025 में समाप्त हो रहा है। बीसीसीआई के संविधान के अनुसार, उन्हें इसके बाद तीन साल का अनिवार्य ब्रेक यानी कूलिंग ऑफ लेना पड़ेगा। यानी इसके बाद ही वे बीसीसीआई में कोई पद संभाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में नहीं, इस देश में होगा महिला टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन, ICC ने किया एलान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग