श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

उत्तराखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

uttarakhand weather update heavy rain will-occur-in-these-districts-today-alert-issued

Rain Alert Uttarakhand Update: उत्तराखंड के चार जिलों में आज भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और चंपावत जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर में भी बारिश की आशंका जताई गई है। विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिन पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

यमुनोत्री हाईवे पर डेढ़ घंटे पद यातायात बहाल

भारी बारिश की वजह से यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद मलवा को हटाकर यातायात बहाल किया गया। गुरुवार को बारिश की वजह से 47 मार्ग बंद रहे। इसमें सात नेशनल या स्टेट हाईवे शामिल हैं। रास्ते बंद होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

देहरादून में आज कैसा रहेगा मौसम? (Rain Alert Uttarakhand Update)

राजधानी देहरादून में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, टिहरी में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- सोमेश्वर पुलिस ने 380 टिन अवैध लीसा किया जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए भूस्खलन की आशंका वाले संदेवनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। इसके लिए साथ ही नदी, नालों और निचले इलाकों के नजदीक रहने वाले लोगों से भी सावधान रहने को कहा गया है। विभाग के मुताबिक, वाहन से सफर करने वाले लोग सतर्क रहें। भारी बारिश के दौरान नालों में न तैरें और न ही नौका विहार करें।

यह भी पढ़ें- Bageshwar: बागेश्वर में 15 हजार फीट पर बने मंदिर का क्यों हो रहा विरोध? जानें पूरा मामला

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य