Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

एक ही घर से निकले 17 किंग कोबरा, लोगों ने हिम्मत दिखाकर ऐसे किया रेस्क्यू…

यूपी के देवरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मकान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां एक के बाद एक सांपों के निकलने का सिलसिला शुरू हुआ।
Uttar Pradesh| shreshth bharat

Uttar Pradesh News: यूपी के देवरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मकान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां एक के बाद एक सांपों के निकलने का सिलसिला शुरू हुआ। इतनी बड़ी संख्या में सांपों को देख लोगों में हडकंप मच गया। कहा जा रहा है कि मकान से कुल 17 कोबरा सांप निकले हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार इलाके का है। यहां एक मकान में काफी संख्या में कोबरा सांप निकलने लगे, जिसे देख लोगों में दहशत फैल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद सावधानी बरतते हुए 17 सांपों का रेस्क्यू किया गया। इन सभी सांपों को बड़ी सावधानी से डिब्बे में बंद कर उग्रसेन सेतु नदी के पार छोड़ दिया गया।

‘पांच दिन के अंदर बम से उड़ा दूंगा’, फेमस होने के लिए छात्र ने उठाया ये बड़ा कदम

स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही शोर की आवाज सुनी तो सभी लोग मौके पर पहुंचे। वहां का नजारा देखकर होश ही उड़ गए। इतनी ज्यादा संख्या में सांप थे वो भी कोबरा। इसके बाद जैसे-तैसे सभी ने हिम्मत दिखाकर सांपों को पकड़ा। लेकिन इस दौरान कुछ सांप इधर-उधर भाग निकले। हालांकि, लोगों के मन में अभी भी डर का माहौल है (Uttar Pradesh News)।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही